फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to dispute in marriage, brother-in-law came home and stabbed sister-in-law

शादी में कहासुनी पर देवर ने घर आकर भाभी को मारा चाकू

Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute in marriage, brother-in-law came home and stabbed sister-in-law
शादी में हुई कहासुनी पर देवर ने घर आकर भाभी को कमरे के अंदर चाकू मार दिया और अंदर बंद करके फरार हो गया। इस संबंध में शिवासी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसका 2016 में विवाह हुआ था। 10 मई को वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी में ननद को लाने की बात को लेकर उसकी देवर से कहासुनी हो गई। शादी के बाद परिवार के लोग घर आ गए। घर आकर उसके देवर ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उस पर तीन जगह चाकू से चोट मारी। चीख सुनकर उसकी सास आई। इसके बाद उसका देवर बाहर से कुंडी बंद करके मौके से चला गया। उसकी सास ने पड़ोसियों को बुलाकर जाली का दरवाजा तड़वाया और उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed