{"_id":"5e84c67d8ebc3e768c0d81e4","slug":"due-to-corona-virus-a-man-guarding-the-naco-in-indergarh-was-attacked-with-sticks-with-sticks-rohtakcity-news-rtk5492015131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते इंदरगढ़ में लगे नाको पर पहरा दे रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते इंदरगढ़ में लगे नाको पर पहरा दे रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला
ヤपीजीआई में इलाज के दौरान घायल पुनीतヤ
- फोटो : RohtakCity
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए इंद्रगढ़ की पंचायत ने गांव के बाहर ठीहरी पहरा लगा रखा है, ताकि कोई बाहरी गांव में बिना आज्ञा के प्रवेश न कर सके। गांव के ही 4 युवक दोपहर के समय नाका लगाकर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान 4 बाइकों पर करीब 10 युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पहरा दे रहे तीन युवक भागने में कामयाब रहे लेकिन एक युवक को हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे उसके सिर और हाथों में चोट आई है। उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। गांव के युवकों का आरोप है कि उन्होंने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
घायल पुनीत ने बताया कि वह दोपहर के समय नाकों पर पहरा दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइकों पर कुछ युवक आए जो गांव में नशा तस्करी करते हैं। जब उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।
गांव के कुछ युवक गांव में नशा बेचने या नशा लेने के लिए आए थे और गांव में आते ही ठीकरी पहरा दे रहे युवकों ने उनको रोक लिया। इस पर युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव वालों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन अभी क्या कार्रवाई चल रही है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
- सुभाष, सरपंच, इंद्रगढ़
मारपीट की सूचना पर गांव गए थे। इस दौरान गांव वालों ने लाखनमाजरा के युवक को पकड़ कर सौंपा था। युवक से पूछताछ में नहीं लग रहा था कि वह मामले में शामिल रहा होगा, लेकिन उसका अता-पता दर्ज कर लिया है। मामले की कार्रवाई में उसे बुला लिया जाएगा।
दिलबाग सिंह, एसएचओ, थाना लाखनमाजरा।