{"_id":"673660cce70d1814a70726e7","slug":"dtc-buses-will-start-from-today-women-will-be-able-to-travel-free-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-115515-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज से शुरू होगी डीटीसी बसें, महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज से शुरू होगी डीटीसी बसें, महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर
Fri, 15 Nov 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आज से झज्जर से दिल्ली जाने वालों के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से छह डीटीसी बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए किराया फ्री है, जिसका फायदा झज्जर से सफर करने के वाली महिलाओं को भी मिलेगा।
अभी तक डीटीसी की बसें केवल बहादुरगढ़ और बादली तक चलती थी। झज्जर शहर से हर दिन हजारों लोग दिल्ली नौकरी करने के लिए जाते हैं। छह बसों के संचालन से दिल्ली आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। वहीं अब तक इसका टाइम टेबल फाइनल नहीं हो सका है। रोडवेज के पास इसकी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं हो सकी है। रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि अब तक डीटीसी बसों का टाइम टेबल उनके पास नहीं है।