{"_id":"64e3cc013e220c63010085d6","slug":"dsp-sandeep-will-investigate-accused-party-met-ig-and-sp-rohtak-news-c-17-roh1020-228648-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीएसपी संदीप करेंगे जांच, आईजी और एसपी से मिला आरोपी पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीएसपी संदीप करेंगे जांच, आईजी और एसपी से मिला आरोपी पक्ष
विज्ञापन
रोहतक। करीब 10 माह पहले हुई हुमायूंपुर की विवाहिता अनु की मौत के मामले की जांच डीएसपी सांपला राकेश कुमार करेंगे। सोमवार को दिल्ली व हुमायूंपुर से आरोपी पक्ष के लोग आईजी राकेश आर्य व एसपी हिमांशु गर्ग से मिले। एसपी ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर चार निवासी ऊषा ने बताया कि वह 20 साल से दिल्ली में रह रही है। नवंबर 2022 में हुई विवाहिता अनु की मौत के मामले में शिकायतकर्ता संतोष निवासी सुंडाना ने रंजिश के चलते उसे, उसके पति वीरेंद्र व जेठानी पूनम को नामजद कराया है। आईजी ने एसपी कार्यालय भेज दिया।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक सुंडाना निवासी संतोष ने अदालत में दायर याचिका की थी कि 2016 में उसकी पोती अनु की शादी हुमायूंपुर निवासी मोहित से हुई थी। शादी के बाद अनु को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। नवंबर 2022 को अनु की मौत हो गई। आरोप है कि अनु की दहेज के लिए हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने आत्महत्या का केस बना दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने जांच अधिकारी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब आरोपी पक्ष ने आईजी व एसपी के सामने अपना पक्ष रखा है।