{"_id":"5d604a0e8ebc3e017768915b","slug":"dsp-arrest-in-eve-teasing-rohtak-news-pkl348342192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ में डीएसपी गिरफ्तार, जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ में डीएसपी गिरफ्तार, जमानत मिली
Sat, 24 Aug 2019 09:04 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी डीएसपी नरेंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बीमार होने के चलते जमानत दे दी गई। महिला पुलिसकर्मी ने एक माह पूर्व पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि विजिलेंस में तैनात डीएसपी नरेंद्र उसका उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की जा चुकी है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तब अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी का रोहतक से पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी डीएसपी को गिरफ्तार कर जेएमआईसी विक्रांत की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बीमार होने की दलील देने पर उसेे जमानत मिल गई। एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन