फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal and Andhra teams in the final of the Balramji Das Tandon Trophy

Chandigarh News: हिमाचल और आंध्र की टीमें बलरामजी दास टंडन ट्रॉफी के फाइनल में

Fri, 23 Oct 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal and Andhra teams in the final of the Balramji Das Tandon Trophy
हिमाचल और आंध्र की टीमें बलरामजी दास टंडन ट्रॉफी के फाइनल में
विज्ञापन

पहली पारी में बढ़त के आधार पर मिली जगह, दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रहे ड्रॉ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बलरामजी दास टंडन मल्टी-डे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश और आंध्र की टीमों ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बना ली। वीरवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल ड्रॉ रहे। हिमाचल ने छत्तीसगढ़ और आंध्र ने हरियाणा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
हिमाचल ने छत्तीसगढ़ को 51 रन पर समेटा
डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 268 रन बनाए। उदय ने 75 और समीर ने 61 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से आयुष कुमार ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 51 रन पर ऑलआउट हो गई। हिमाचल के यश चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद हिमाचल ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 66 रन बनाए। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ और हिमाचल ने फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

आंध्र ने हरियाणा को पहली पारी में पछाड़ा
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8 में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए। एमएल पृथ्वीराज ने 83 और सिम्मा सात्विक ने 73 रन की पारियां खेलीं। हरियाणा की टीम जवाब में 194 रन पर सिमट गई। कप्तान यशवर्धन राठी ने 74 और रेयान दुआ ने 60 रन बनाए। आंध्र के चक्रवर्तुला श्री योजित ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में आंध्र की टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गई। पी. राजमोहन ने 38 रन बनाए, जबकि हरियाणा के यशवर्धन राठी ने चार विकेट लिए। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने मैच समाप्त होने तक आठ विकेट पर 105 रन बनाए। रेयान दुआ ने 28 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। मुकाबला ड्रॉ रहने के कारण आंध्र ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed