फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal and Andhra teams in the final of the Balramji Das Tandon Trophy

Chandigarh News: 24 को निकलेगा नगर कीर्तन, राज्यपाल होंगे शामिल

Fri, 23 Oct 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal and Andhra teams in the final of the Balramji Das Tandon Trophy
24 को निकलेगा नगर कीर्तन, राज्यपाल होंगे शामिल
विज्ञापन

सेक्टर-8सी से दोपहर 12 बजे होगी शुरुआत, रात आठ बजे सेक्टर-22 में होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 अक्तूबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शामिल होंगे। नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे सेक्टर-8सी के गुरुद्वारा पातशाही दशमी से शुरू होकर रात आठ बजे सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा।
गुरुद्वारा पातशाही दशमी के प्रधान सुखजिंदर सिंह बहल ने बताया कि नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। गतका पार्टी सिख युद्ध कला का प्रदर्शन करेगी जबकि ढाडी जत्था धार्मिक वीर गाथाएं प्रस्तुत करेगा। रागी सिंह गुरबाणी कीर्तन करेंगे। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के करीब 450 बच्चे शामिल होंगे। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर कीर्तन सेक्टर-9, सेक्टर-10 और सेक्टर-11 की मार्केट से होते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 से प्रवेश करेगा और गेट नंबर-2 से बाहर निकलेगा। इसके बाद सेक्टर-15, सेक्टर-16 और सेक्टर-23 से होते हुए सेक्टर-22 की मार्केट पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा साहिब में इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed