फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drug shops running without license in two hospitals sealed, 27 samples filled

दो अस्पतालों में बगैर लाइसेंस चल रही दवा की दुकानें सील, 27 सैंपल भरे

Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drug shops running without license in two hospitals sealed, 27 samples filled
रोहतक/महम। निजी अस्पतालों में चल रहे दवा के नाम पर मरीजों के ठगी के धंधे का शुक्रवार को खुलासा हुआ। स्वास्थ्य मंत्री व ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर डीसीओ ने दो अस्पतालों में छापा मारा। यहां बगैर ड्रग लाइसेंस चलाई जा रही दवाई की दुकानों पर हजारों रुपये की दवाएं बरामद हुई। टीम ने दोनों जगह से 27 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

महम में गोहाना रोड स्थित दीपांजली अस्पताल में शुक्रवार को ड्रग विभाग की टीम पहुंची। यहां टीम को जांच में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाए जाने की सूचना थी। असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर परजिंदर सिंह, सीनियर डीसीओ कृष्ण व डीसीओ डॉ. मनदीप मान की टीम ने जांच की तो यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चलाए जाने की बात सामने आई। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं मौजूद मिली। ये दवाएं मरीजों को महंगे दाम पर बगैर बिल बेची जा रही थी। इस कारण इनकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आती हैं। ऐसे में टीम ने यहां से 15 सैंपल भरे हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह स्टोर प्रवीण नाम व्यक्ति चला रहा था। मल्टी सुपरस्पेश्लिटी अस्पताल के संचालक डॉ. हेमंत सोलंकी व मैनेजर कम सेल्समैन अजय कुमार बताए गए हैं। इनसे दस्तावेज मांगे गए तो इन्होंने असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन

इधर, शहर के सेक्टर एक स्थित श्रीराम अस्पताल में टीम ने छापा मारा। यहां विजेंद्र कुंडू बगैर लाइसेंस दवा की दुकान चलाते मिला। डीसीओ डॉ. मनदीप मान ने बताया कि योगेश नाम का लड़का यहां मरीजों को दवा दे रहा था। यहां से टीम ने 12 सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। दुकान पर मिली सभी दवाएं सीज करने के साथ दुकानों को सील कर दिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed