फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Driver will pay challan for driving bus in wrong direction

Rohtak News: गलत दिशा में बस चलाने का चालान भरेंगे चालक

Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Driver will pay challan for driving bus in wrong direction
10जेएनडी23-बस अड्डे के सामने सवारी उतारती रोडवेज बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नए बस अड्डे के सामने रोडवेज और निजी बस चालक गलत दिशा से आवागमन करते हैं। इससे जहां यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, वहीं यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। विभाग और प्रशासन की हिदायतों का चालक पालन नहीं कर रहे हैं।
इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक ने चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह नए बस अड्डे से बसों का गलत दिशा से संचालन न करें। रोडवेज महाप्रबंधक ने पत्र जारी कर कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी चालकों को आदेश दिए है कि वह अपनी बसों का निर्धारित मार्ग से ही संचालन करें। यदि भविष्य में कोई भी चालक बस का गलत दिशा से संचालन करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं कोई दुर्घटना होती है तो चालक खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस अगर किसी रोडवेज बस का गलत दिशा में चलाने पर चालान करती है तो उस बस के चालक को चालान का भुगतना करना पड़ेगा। डिपो प्रबंधन उस बस के चालान का भुगतान नहीं करेंगे। चालक के खिलाफ रोडवेज डिपो प्रबंधन भी लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करेगा। एसपी सुमित कुमार ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि गलत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के चालान किए जाएं, क्योंकि वहां हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। लेकिन वाहन चालक है कि अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पूरा दिन गलत दिशा से दौड़ते हैं ऑटो और ई-रिक्शा

नया बस अड्डे के सामने ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ लगी रहती है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग नहीं बनाई है। ऐसे में ऑटो और ई-रिक्शा बस अड्डे के सामने सर्विस रोड पर खड़े रहते हैं, जिससे वहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है व हादसा होने का भी खतरा बना रहता है।


वर्जन

नए बस अड्डे से गलत दिशा में बसों का संचालन करने वाले चालकों को निर्देश दिए हैं कि वह हमेशा सही दिशा में ही बसों का संचालन करें। गलत दिशा में बस चलाने से अक्सर हादसे का अंदेशा बना रहता है। यदि किसी बस का गलत दिशा में चलाने पर पुलिस चालान होता है तो उसका भुगतान चालक को करना होगा।

कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

फोटो कैप्शन

10जेएनडी23- बस अड्डे के सामने सवारी उतारती रोडवेज बस। संवाद

10जेएनडी24- कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद। संवाद

10जेएनडी23-बस अड्डे के सामने सवारी उतारती रोडवेज बस। संवाद

10जेएनडी23-बस अड्डे के सामने सवारी उतारती रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed