फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Driver murder case: Taxi recovered from Baroda village of Jind

चालक हत्याकांड : जींद के बड़ौदा गांव से टैक्सी बरामद

Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Driver murder case: Taxi recovered from Baroda village of Jind
भालौठ ब्रांच नहर मे मिले शव के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
रोहतक। दिल्ली के टैक्सी चालक हत्याकांड में पुलिस ने छीनी गई टैक्सी जींद के बड़ौदा गांव से आगे खेतों में स्थित एक कुटिया से बरामद की है। साथ ही आरोपियों से मृतक का मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग तीनों के फोन व कागजात भी बरामद कर लिए हैं। पांच दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को सूचना मिली थी कि आईएमटी थाना एरिया में जेएलएन नहर व भालौठ ब्रांच के बीच पटरी पर एक युवक शव पड़ा हुआ है, जो सफाईकर्मियों द्वारा नहर से भालौठ ब्रांच से निकाली गई थी। मृतक के हाथ-पैर परणे से बंधे मिले। दो दिन बाद उसकी पहचान सोनू निवासी बिहार हाल हनुमान चौक दिल्ली के तौर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता चला कि सोनू टैक्सी चालक था। 16 जून को टैक्सी हरियाणा के लिए बुक की गई। रात करीब 9 बजे सोनू दिल्ली से चला, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। हत्या का मामला दर्ज कर सीआईए प्रथम ने मामले की जांच शुरू की। एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 25 नवंबर को जींद जिले के गांव घोघड़ियां निवासी दीपक उर्फ चेला, मोहित व कालवा निवासी शमशेर उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से छीनी गई टैक्सी, मृतक का मोबाइल फोन व कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed