फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water crisis in the city...silt and moss accumulated in water treatment plants

Rohtak News: शहर में पेयजल संकट...वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में जमी गाद और काई

Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in the city...silt and moss accumulated in water treatment plants
23-रोहतक के मानसरोवर पार्क ​स्थित जलघर एक के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई। संवाद - फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।
रोहतक। शहर के जलघरों में जलस्तर घटते ही काई और गाद की भरमार दिखने लगी है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांटाें में पानी सप्लाई लायक नहीं बल्कि ड्रेन में सड़ रहा दूषित पानी लग हो रहा है। जलघरों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों की मोटरें तक खराब हैं।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों के दूसरी ओर शहर की कॉलोनियों में लोग पेयजल संकट की जूझ रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के शहर में जलापूर्ति के लिए चार जलघर हैं। शहर के बोहर स्थित तृतीय जलघर के अलावा अन्य तीन जलघरों के तालाबों व ट्रीटमेंट प्लांटों में लगभग 2019 के बाद से सफाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

टीम ने वीरवार को जलघरों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पड़ताल की। सोनीपत रोड स्थित जलघर एक के तालाबों का जलस्तर घट रहा है। यहां तालाबों में काई और गाद भरी पड़ी लेकिन ट्रीटमेंट प्लांट में काई नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के अंदर पानी में घास उगी हुई है। इस जलघर से 40 से अधिक कॉलोनियों में 1 लाख से आबादी को पानी की सप्लाई दी जाती है। वहीं झज्जर रोड स्थित दूसरे जलघर में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के भवन पुराने व पुरानी संरचना के अनुसार है।
इनमें काई को तो साथ-साथ निकाला जा रहा है लेकिन यहां के तालाबों में दो-तीन फीट गाद जमी है। जलघर-दो से 1.25 लाख लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है।
----------
जलघर चार में प्लांट मोटरें बंद, ब्लीचिंग पाउडर खत्म
देव कॉलोनी स्थित जलघर-चार में ट्रीटमेंट प्लांट की मोटरें बंद है। यहां बाय ग्रेविटी से पानी फिल्टर होता है। यही नहीं जलघर में ब्लीचिंग पाउडर भी उपलब्ध नहीं है। सवाल यह उठता है कि इन परिस्थितियों में कॉलोनियों में क्या विभाग साफ पानी लोगों को करवा सकता होगा?। वहीं सभी जलघरों में पानी की सफाई के लिए क्लोरिनेशन सिलिंडर लगाए गए हैं जिन्हें केवल सप्लाई के समय चालू किया जाता है।
--------
वर्जन
शहर के जलघरों के तालाबों व ट्रीटमेंट प्लांटों की जांच की जा रही है। जिन जलघर के ट्रीटमेंट प्लांटों में कमियां हैं उनको दूर किया जाएगा। साथ ही, गाद व काई को विशेष अभियान व प्रस्ताव के तहत साफ करवाया जाएगा। -संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।

23-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई। संवाद

23-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई। संवाद- फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।

23-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई। संवाद

23-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई। संवाद- फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed