{"_id":"682508bcb614b6cd8e0a2450","slug":"drinking-water-crisis-demand-for-submersible-started-increasing-in-homes-supply-stopped-from-jln-rohtak-news-c-17-roh1020-653243-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट : घरों में बढ़ने लगी सबमर्सिबल की मांग, जेएलएन से आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट : घरों में बढ़ने लगी सबमर्सिबल की मांग, जेएलएन से आपूर्ति बंद
Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
14सीटीके45...बोहर में जनस्वास्थ्य विभाग की और से जेएलएन नहर ने पास ट्यूबवैल लगाते कर्मचारी। स्र
रोहतक। शहर में आधे से ज्यादा कॉलोनियों में पेयजल किल्लत है। इस कारण लोगों ने सबमर्सिबल लगाने शुरू कर दिए हैं। एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां टैंकर के भरोसे हैं। ऐसे में अधिकारियों का दावा है कि जलघरों में पानी क्षमता बढ़ने लगी है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।
जेएलएन नहर में वीरवार को जलापूर्ति बंद हो जाएगी। भले ही जेएलएन नहर में 16 दिन जलापूर्ति हुई हो, लेकिन शहर के मुख्य चारों जलघरों में नहरी पानी बंद होने पर इतना पानी भी स्टोर नहीं हो सका कि आठ दिन तक एक समय जलापूर्ति हो सके। विभाग के अधिकारियों का कहना कि तालाबों में स्टोरेज पहले से अधिक बढ़ा है। लेकिन, कॉलोनियों में दो समय पेयजल सप्लाई करना मुश्किल है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जसबीर ने बताया कि पेयजल किल्लत की स्थिति में शहरवासियों ने सबमर्सिबल लगवाने शुरू कर दिए हैं। कन्हेली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, प्रीत विहार, डीएलएफ कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी जैसे इलाकों में हर 10वें घर में सबमर्सिबल लगने लगे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
प्रत्येक जलघर के अधीन लगेंगे 25-25 लाख के ट्यूबवेल
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई देवेंद्र ने बताया कि शहर में करीब पांच ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं। इनमें बोहर और कन्हेली में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से बनाए गए एस्टीमेट में करीब 40 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इनकी अनुमानित लागत प्रत्येक जलघर के अनुसार 25-25 लाख निर्धारित की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -
आज बीएसबी नहर में आएगा पानी
जेएलएन नहर में जलापूर्ति बंद कर दी गई है। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को जेएलएन नहर में 1842 क्यूसेक पानी रहा। 14 मई की रात तक नहर बंद होने का शेड्यूल है। बीएसबी फीडर के एक्सईएन अरुण मुंजाल ने बताया कि बीए नहर ने वीरवार के सोनीपत के खुबडू हेड से पानी छोड़ा जाएगा, जो देर शाम तक शहर में पहुंच जाएगा।