{"_id":"6aa9b18c0c7887c1df0cd96c","slug":"drinking-water-bills-have-not-been-reaching-badli-rohtak-news-c-200-1-bgh1003-127201-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बादली में 14 माह से नहीं पहुंच रहे पेयजल के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बादली में 14 माह से नहीं पहुंच रहे पेयजल के बिल
विज्ञापन
बादली। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के वाटर वर्क्स डिवीजन के अंतर्गत बादली गांव के पेयजल उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पानी के बिल नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
बादली की मीनाक्षी, मीना और अजय का कहना है कि 14 माह से उपभोक्ताओं को पानी के बिल नहीं पहुंचने के कारण उन्हें यह जानकारी नहीं मिल रही कि उनके कनेक्शन पर कितना बिल बन रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को औसत बिल के आधार पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी अथवा निर्धारित राहत का भी स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है।
लंबे समय तक बिल जारी नहीं हुए तो भविष्य में एक साथ अधिक राशि के बिल भेजे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से पहले नियमित बिल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर देय राशि की जानकारी मिलेगी और वे अपना भुगतान भी समय पर कर सकेंगे। गांव में करीब तीन हजार पेयजल कनेक्शन है और अधिकतर उपभोक्ताओं के पास बिल नहीं पहुंचे हैं। बादली के ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से गांव में नियमित बिल भेजने की मांग की है।
वहीं विभाग के एसडीओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि हर 6 माह में बिल भेजने का काम किया जाता है। इसके बाद भी अगर कहीं उपभोक्ताओं को बिल वितरित नहीं हुए हैं तो उन्हें जल्द वितरित कराया जाएगा।