{"_id":"656b760955e7c325ec04efe6","slug":"drama-happening-in-the-name-of-jan-samvad-programme-rohtak-news-c-197-1-snp1003-10252-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर हो रहा ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर हो रहा ड्रामा
Sat, 02 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर ड्रामा हो रहा है। जनसंवाद कार्यक्रमों में आमजन के बजाए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही मौजूद रहते है। जनसंवाद के दौरान पहले भी मुख्यमंत्री को जन समस्याओं से अवगत कराया था, वह समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई है। दोबारा से जनसंवाद करने आ रहे हैं। हमारा दायित्व बनता है जनता की समस्या उन तक पहुंचाएं।
आप नेता देवेंद्र गौतम शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र के चलते प्रदेश की जनता आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। प्रॉपर्टी आईडी और अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पर परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए लंबी लाइनें लग रही है। परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा दर्ज होने पर राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। गरीब आदमी सरकारी राशन लेने के लिए परेशान हैं। गरीब लोगों के साथ मजाक किया जा रहा है। देवेंद्र गौतम ने किसानों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कृषि मंत्री जेपी दलाल को भी घेरा है। इस मामले में कृषि मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल ठेकेदार, वार्ड-1 अध्यक्ष योगेश, वार्ड-20 अध्यक्ष शेर मुहम्मद आदि मौजूद रहे।