फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drains blocked in front of government school at Bikaner Chowk, dirty water spread on the roads

Rohtak News: बीकानेर चौक पर सरकारी स्कूल के सामने नाले अवरुद्ध, सड़कों पर फैला गंदा पानी

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drains blocked in front of government school at Bikaner Chowk, dirty water spread on the roads
झज्जर के बीकानेर चौक पर भरा हुआ ​शिविर का गंदा पानी।संवाद
झज्जर। शहर के बीकानेर चौक के नजदीक सरकारी स्कूल के सामने नाले अवरुद्ध होने की वजह पूरे रोड पर पानी जमा हो गया। इस वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा दिन गंदा पानी सड़क पर जमा रहा, लेकिन निकासी के लिए नगर परिषद के कर्मचारी तक नहीं आए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कई इलाकों में इन दिनों नालों की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बता दे कि बीकानेर चौक पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं, लेकिन लोगों ने इन नालों के ऊपर ही कब्जा किया हुआ है। नालों को ढक्कनों से ढका हुआ है, लेकिन इन पर लोगों ने कब्जे किए हुए हैं। किसी ने यहां पर भी सब्जी बेचने के लिए फड़ लगाई हैं तो किसी ने यहां पर शैटरिंग का सामान डाला है। एक सप्ताह पहले भी नालों के ऊपर रेती डालने की वजह से गंदा पानी निकलकर सड़क पर आ गया था जबकि सीवरेज भी ओवरफ्लो हो गए थे। इस कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। रविवार को भी ऐसा ही हुआ और नाले ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। स्थानीय लोगों हरीश, मुकेश, अनिल ने बताया कि हर दूसरे दिन यहां पर गंदा पानी निकलकर सड़कों पर जमा हो जाता है। इस कारण आवागमन प्रभावित रहता है। पैदल चलना दूभर हो चुका है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालों की समय पर सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि नाले खुलवाकर उनकी सफाई अच्छी तरह से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed