{"_id":"68113d2a003b7219a8065950","slug":"drains-and-sewers-of-beri-road-overflow-due-to-dung-of-dairies-rohtak-news-c-17-roh1019-643569-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेयरियों के गोबर से कच्चा बेरी रोड के नाले व सीवर ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेयरियों के गोबर से कच्चा बेरी रोड के नाले व सीवर ओवरफ्लो
विज्ञापन
29सीटीके56...कच्चा बेरी रोड पर नालियों में गोबर बहाने से सड़क पर जलजमाव का स्कूटी पर बैठ निरीक्
रोहतक। डेयरियों के चलते शहर के कच्चा बेरी रोड के सीवर व नाले एक बार फिर जाम हो गए हैं। मंगलवार सुबह गोबर युक्त गंदा पानी सड़क पर फैल गया। परेशान दुकानदारों ने शासन-प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हो सका। कांग्रेस विधायक स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और प्रशासन ने तत्काल कदम उठाने की मांग की।
पुराने शहर में माल गोदाम रोड व कच्चा बेरी रोड पर दूध की सैकड़ों डेयरियां हैं, जिसके चलते दोनों सड़क पर गोबर से सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी भर जाता है। दुकानदारों का कहना है कि हर दो माह बाद नाले जाम हो जाते हैं। नगर निगम एक बार नाला साफ करवा देता है, लेकिन दोबारा वही स्थिति हो जाती है। डेयरियों की समस्या का कोई स्थायी समाधान अधिकारी नहीं करते। मंगलवार को सुबह वह बाजार में पहुंचे तो दुकान तक नहीं जा सके, क्योंकि सड़क पर आधा फीट तक पानी भरा हुआ था।
कांग्रेस विधायक मौके पर पहुंचे, अधिकारियों से की बात
सूचना पाकर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने उनको बताया कि काफी समय से हालात जस के तस बने हुए हैं। उनका न केवल उनका व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि घरों के अंदर जाने का भी रास्ता नहीं बचता। सड़क पर गोबर और पानी फैला हुआ है दुकानदारों को खुद ही अपनी दुकान में जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। विधायक बतरा का कहना है कि इस समस्या को वह कई बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं, अधिकारियों के संज्ञान में भी ला चुके हैं। अधिकारी कुछ समय के लिए सक्रियता दिखाते हैं और उसके बाद फिर यहां के हालात पहले के जैसे हो जाते हैं। बतरा ने फिर फोन पर बात करते हुए कहा, दोनों तरफ के नालों को अच्छी तरह से खोलकर सफाई किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
यह बोले दुकानदार
हर दो माह बाद गोबर से नाले जाम हो जाते हैं, डेयरियों का गोबर पानी के साथ सड़क पर आ जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
- अमन कुमार
...
सुबह-शाम पानी सप्लाई के समय डेयरियों से गोबर नालों व सीवर में आता है। इससे नाले जाम हो जाते हैं। पानी भरा होने के कारण ग्राहक नहीं आ पाते, इससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है।
- हरबंस लाल
....
कच्चा बेरी रोड पर पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं, फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- रवींद्र कुमार
...
अधिकारियों को डेयरियों को लेकर समस्या का समाधान ढूढ़ना होगा। क्योंकि, बार-बार नालों की सफाई से कुछ नहीं होगा। डेयरियों को शहर से बाहर ले जाया जाए।
- सतपाल