फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drain No. 6 project back on track after two years; to be completed in two months.

Rohtak News: दो साल बाद फिर रफ्तार में ड्रेन नंबर-6 परियोजना, दो माह में होगा पूरी

Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drain No. 6 project back on track after two years; to be completed in two months.
फोटो : सोनीपत में ड्रेन नंबर छह पर दोबारा शुरू हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर र
सोनीपत। शहर की बहुप्रतीक्षित ड्रेन नंबर-6 कवरिंग परियोजना को आखिरकार नई गति मिल गई है। करीब दो वर्ष से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने अगले दो माह के भीतर शेष कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना के तहत पांच प्रमुख पुलों के ज्वाइंट जोड़ने और अधूरे हिस्सों को पूरा करने पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली ड्रेन नंबर-6 को पक्का और कवर करने की महत्वाकांक्षी योजना वर्ष 2017 में शुरू की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया था। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य ड्रेन को कवर कर शहर में बेहतर यातायात, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना था। यह कार्य दो वर्ष में पूरा किया हो जाना चाहिए था लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें लगातार देरी होती रही।
विज्ञापन

बाक्स
92 करोड़ किए जा चुके हैं खर्ज
देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन नंबर-6 के पार्ट-1 के निर्माण पर अब तक करीब 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वर्ष 2024 के बरसाती सीजन से पहले परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था लेकिन शहर के बीच स्थित पांच पुलों के ज्वाइंट जोड़ने का कार्य लंबित रहने के कारण परियोजना अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बाद मेयर राजीव जैन ने सहायक अभियंता मंजीत दहिया के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी पहले शेष कार्य पूरा करने को तैयार नहीं थी। कई दौर की बातचीत और स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने कार्य दोबारा शुरू कर दिया है।
मेयर ने कहा कि ड्रेन नंबर-6 का कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, सिक्का कॉलोनी, आईटीआई रोड और शादीपुर क्षेत्र में पुलों के साथ-साथ ड्रेन की सफाई के लिए विशेष रास्ते भी विकसित किए जाएंगे।
बाक्स
पार्ट-2 निर्माण का अपडेट
ड्रेन नंबर-6 परियोजना का पार्ट-2 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जा चुका है। इस हिस्से पर 47.29 करोड़ रुपये की लागत आई है। सरकार ने इसे वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी और 2020 में टेंडर आवंटित किया गया था। हालांकि 800 मीटर क्षेत्र में 112 पेड़ों के बाधक बनने के कारण यह कार्य करीब दो वर्ष तक प्रभावित रहा।

वर्जन
शादीपुर से राठधना तक ड्रेन कवरिंग कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद ड्रेन के दोनों किनारों पर सौंदर्यीकरण, हरियाली और नागरिक सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे खुले नाले की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

राजीव जैन, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article