फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Sonam Miss Toh Abhishek Became Mr. Armscon

डॉ. सोनम मिस तो अभिषेक बने मिस्टर आर्म्सकॉन

Mon, 17 Oct 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sonam Miss Toh Abhishek Became Mr. Armscon
पीजीआई आर्म्सकॉन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। अमर उजाला
रोहतक। पीजीआई में आयोजित आर्म्सकॉन 2022 में रविवार शाम विद्यार्थी व चिकित्सक जमकर झूमे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा स्टार्स नाइट में हिंदी गायक राजीव राजा व पंजाबी गायक निक की प्रस्तुतियों पर दर्शक थिरक उठे। डीजे की धुनों पर सब मिलकर नाचे। डॉ. सोनम को मिस व अभिषेक को मिस्टर आर्म्सकॉन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को डेंटल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। इसमें एमबीबीएस विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वाहवाही बटोरी। दोपहर को शिक्षकों व आयोजक टीम को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। डॉ. विकास कक्कड़ समेत अन्य शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी को दंग किया। महिला चिकित्सक के हरियाणवी नृत्य पर सभागार तालियों से गूंज उठा। छात्रा प्रीशा सचदेवा ने महाभारत के गीत पर नृत्य कर प्रथम व अग्रोहा कॉलेज की मृदुला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंच पर महिला फैकल्टी ने फैशन के रंग बिखेरे। इसके लिए रैंप वॉक का विशेष आयोजन किया गया। रैंप पर अपनी अदाओं से प्रतिभागियों ने तालियां बटोरी। इसके अलावा ट्रेजर हंट, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद व अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. विकास कक्कड़, डॉ. ज्योति कौशल, डॉ. परमजीत गिल, डॉ. रागिनी गहलोत शामिल रही। समारोह में उद्योगपति राजेश जैन मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, पीजीआई निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, एमएस डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. सुमित सचदेवा समेत अनेक चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed