{"_id":"65b94b260dd726371c0c40e6","slug":"dr-shalini-becomes-director-of-youth-center-for-skill-development-rohtak-news-c-17-roh1020-348630-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट निदेशक बनी डॉ. शालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट निदेशक बनी डॉ. शालिनी
Wed, 31 Jan 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. शालिनी सिंह को यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के निदेशक का कार्यभार सौंपा है। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि प्रो. शालिनी सिंह को निदेशक, यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के निदेशक का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक दिया गया है। प्रो. शालिनी सिंह ने यह कार्यभार देने के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का आभार जताते हुए निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करने का विश्वास दिलाया है।
-- -- -- -
कला प्रदर्शनी में नजर आई विद्यार्थियों की प्रतिभा
फोटो : 30 सीटीके तीन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की ओर से टैगोर सभागार परिसर में चित्रकला कार्यशाला-कम-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि इस चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया व कार्यक्रम में प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन किया। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष एवं एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर ने भी कला प्रदर्शनी का दौरा किया।
दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष संजय कुमार ने कुलपति स्वागत करते हुए कहा कि इस चित्रकला कार्यशाला-कम-प्रदर्शनी में एमडीयू समेत, पंडित लख्मी चंद सुपवा, राजकीय महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कैनवास कला ग्रिहा आर्ट सोसाइटी, चंडीगढ़ की ओर से प्रायोजित की गई। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, दृश्य कला विभाग के प्राध्यापक डॉ. अंजली दूहन, डॉ. राजेश कुमार, प्रवीन कुमार व संजय शर्मा एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।