{"_id":"647902dd43a5a81673008989","slug":"dr-randeep-rana-became-dean-student-welfare-rohtak-news-c-17-roh1020-167421-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीन स्टूडेंट वेलफेयर बने डॉ. रणदीप राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीन स्टूडेंट वेलफेयर बने डॉ. रणदीप राणा
विज्ञापन
प्रो. रणदीप राणा का स्वागत करते कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा व अन्य । विज्ञप्ति
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के प्रोफेसर डाॅ. रणदीप राणा को डीन, स्टूडेंट वेलफेयर का कार्यभार सौंपा है। डीन ने वीरवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि प्रो. रणदीप राणा को डीएसडब्लू का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर दिया गया है। छात्र कल्याण कार्यालय में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक समेत अन्य प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति में उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। डीन ने अपनी नियुक्ति के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। एमडीयू की गौरवशाली सांस्कृतिक विकास यात्रा को सफलता के नए शिखर पर ले जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा, निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी, सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, निदेशक एलुमनी रिलेशंस प्रो. शालिनी सिंह, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह, शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. नीरू राठी, प्रो. दिव्या मल्हान, प्रो. सुधीर कुमार, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच, डाॅ. सुरेंद्र यादव, डाॅ. कर्मवीर श्योकंद, डाॅ. अशोक वर्मा, डाॅ. सौरभकांत, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पंकज नैन समेत प्राध्यापक एवं कर्मी उपस्थित रहे।