रोहतक। एमडीयू के छात्र कल्याण कार्यालय में सोमवार को डाॅ. प्रताप राठी ने निदेशक युवा कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। डाॅ. प्रताप राठी ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा का आभार जताया। डाॅ. प्रताप राठी ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा, पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार, डाॅ. जगबीर राठी, संपूर्ण सिंह समेत अन्य गणमान्य जनों ने डाॅ. प्रताप राठी को बधाई दी। माैके पर प्रो. सुमित गिल, प्रो. अंजू धीमान, डाॅ. सविता राठी, डाॅ. स्वाति दलाल, डाॅ. एकता नरवाल, पंकज नैन, डाॅ. आनंद शर्मा, पवन मल्होत्रा, डाॅ. सौरभ वर्मा मौजूद रहे। संवाद