{"_id":"685db1debb95f9c0110c9ab1","slug":"dr-mangalsen-memorial-club-will-be-built-at-sonipat-stand-at-a-cost-of-1671-crores-rohtak-news-c-17-roh1019-679562-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोनीपत स्टैंड पर 16.71 करोड़ की लागत से बनेगा डाॅ. मंगलसेन मेमोरियल क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोनीपत स्टैंड पर 16.71 करोड़ की लागत से बनेगा डाॅ. मंगलसेन मेमोरियल क्लब
Fri, 27 Jun 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्टैंड के नजदीक ऐसा बनेगा डॉ. मंगलसेन भवन। स्रोत: निगम
रोहतक। शहर के सोनीपत स्टैंड पर तीन मंजिला डाॅ. मंगलसेन मेमोरियल क्लब बनेगा, जिस पर 16.71 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम की तरफ से प्रोजेक्ट का पूरा ब्योरा तैयार करके मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है, जिसको एक सप्ताह में अनुमति मिलने की संभावना है।
सोनीपत रोड पर सोनीपत स्टैंड के पास 2175 वर्ग मीटर जगह है, जहां पर नगर निगम ने प्रस्ताव पास करके सामुदायिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास किया था। 2019 में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भवन का शिलान्यास किया था। हालांकि, ग्रोवर चुनाव हार गए। पांच साल बाद फिर नगर निगम सदन में प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेजा गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भवन बनाने की मंजूरी दी। साथ ही, विधानसभा के अंदर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोनीपत स्टैंड पर एक सवाल के जवाब में भवन बनाने का ब्योरा दिया। कहा था कि इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अब नगर निगम की तरफ से विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भेजी गई है। भवन का नाम प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. मंगलसेन क्लब रखा गया। तीन मंजिला भवन में पार्किंग स्थल के अलावा तीन फ्लोर बनाए जाएंगे। लिफ्ट लगाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
तीन मंजिला भवन में यह बनेगा
प्रथम तल : हॉल, कॉमन टॉयलेट, रिसेप्शन और वेटिंग एरिया, केबिन, पुरुष और महिला टॉयलेट व रसोई।
द्वितीय तल : हॉल, कॉमन टॉयलेट, रिसेप्शन और वेटिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, पुरुष और महिला टॉयलेट व रसोई।
तृतीय तल : लाइब्रेरी, कॉमन टॉयलेट, रिसेप्शन और वेटिंग एरिया
-- -- -- -- -- -
सार्वजनिक कार्य करने के लिए आसपास की 10 कॉलोनियों को होगा फायदा
डाॅ. मंगलसेन क्लब बनने से दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, चांद नगर, कैलाश कॉलोनी, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, सैनीपुरा, मानसरोवर कॉलोनी व झंग कॉलोनी को फायदा होगा। क्योंकि, लंबे समय से क्षेत्र के लोग व पार्षद सामुदायिक केंद्र की मांग कर रहे हैं। महिला पार्षद कंचन खुराना का कहना है कि पहले सोनीपत स्टैंड वार्ड 13 में था, उन्होंने कई बार यह मांग उठाई। जल्द भवन बनाया जाए।
-- -- -- -- --
सोनीपत स्टैंड पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत डाॅ. मंगलसेन क्लब बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर यानी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दी है। एक सप्ताह में मंजूरी मिलने की संभावना है।
- डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री थे डॉ. मंगलसेन
डाॅ. मंगलसेन ताऊ देवीलाल सरकार में 1977 से 1979 तक प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने रोहतक शहर हलके से नौ बार चुनाव लड़ा और सात बार जीत हासिल की। वह केवल दो बार सेठ श्रीकिशनदास से चुनाव हारे थे।