{"_id":"68b5f530cb534249150c6ebe","slug":"dr-jitendra-was-honored-on-becoming-the-general-secretary-of-hasla-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-129090-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हसला के महासचिव बनने पर डॉ. जितेंद्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हसला के महासचिव बनने पर डॉ. जितेंद्र को किया सम्मानित
Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 हसला के जिला महासचिव बनाए जाने पर प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को सम्मानित करते कां
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में सोमवार को प्रातः कालीन सभा में प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का जिला महासचिव निर्वाचित किए जाने पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि डॉ. भारद्वाज ने विद्यार्थियों के हितों के लिए श्रेष्ठ योगदान दिया है। उनके महासचिव बनने से संगठन को बल मिलेगा। वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु कुमार ने बताया कि डॉ. भारद्वाज अध्यापकों के हितों के लिए संघर्ष में आगे रहेंगे।
प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भारद्वाज अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ समाज में भी अग्रणी हैं। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने सबका आभार जताया। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु कुमार, राजेश कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, रामनिवास, ललिता कुमारी, कुलदीप कुमार, शिल्पा यादव, चारु वधवा, महेश कुमार, मंजीत यादव, संदीप कुमार, अशोक ने बधाई दी।