फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Anita Saxena's name included in two percent scientists

Rohtak News: डॉ. अनीता सक्सेना का नाम दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Tue, 17 Oct 2023 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anita Saxena's name included in two percent scientists
कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना। स्रोत : पीजीआई
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। विवि की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को वर्ष 2022 के लिए एल्सेवियर-स्टैनफोर्ड सूची में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसएस लोहचब व डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी समेत अनेक चिकित्सकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति ने क्लीनिकल मेडिसिन के क्षेत्र में वर्ष 2022 के लिए एल्सेवियर-स्टैनफोर्ड सूची में 3965 की सब फील्ड रैंक के साथ दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में जगह बनाई है। दुनिया भर में मानकीकृत उद्धरण संकेतकों का अद्यतन विज्ञान-व्यापी लेखक डेटाबेस, एल्सेवियर डेटा रिपोजिटरी, वी6, हाल ही में चार अक्टूबर को प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानक विज्ञान-मेट्रिक्स वर्गीकरण के अनुसार वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। इसमें कॅरिअर के तहत लंबे डेटा को 2022 के अंत तक अद्यतन किया जाता है और हाल के वर्ष के डेटा कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान प्राप्त उद्धरणों से संबंधित हैं। चयन के तहत सी-स्कोर (स्व-उद्धरण के साथ और बिना) या उप-क्षेत्र में दो प्रतिशित या इससे ऊपर की प्रतिशत रैंक पर शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। यह संस्करण (6) स्कोप के 1 अक्टूबर 2023 स्नैपशॉट पर आधारित है। इसे उद्धरण वर्ष 2022 के अंत तक अद्यतन किया गया है। यह कार्य आईसीएमआर लैब के माध्यम से एल्सेवियर की ओर से प्रदान किए गए स्कोप डेटा का उपयोग करता है। गणना 1 अक्टूबर, 2023 तक सभी स्कोप लेखक प्रोफाइल का उपयोग करके की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि प्रो. अनीता सक्सेना हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पास कुल 368 पेपर हैं। उद्धरण सूचकांक- 8315, एच-इंडेक्स- 46, और आई 10-इंडेक्स- 181 के साथ प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में वैज्ञानिक पेपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed