फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DPE Anil Dhankhar and Rajesh Kumar, and coach Sunil Phogat were honored.

Rohtak News: डीपीई अनिल धनखड़ व राजेश कुमार, कोच सुनील फोगाट सम्मानित

Thu, 25 Sep 2025 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 09:37 PM IST
सार

रोहतक के डीपीई अनिल धनखड़, राजेश कुमार और कोच सुनील फोगाट को खिलाड़ियों की उत्कृष्ट तैयारी के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तीनों को क्रमशः 10, 7 और 15 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस सम्मान से क्षेत्र में खेल प्रोत्साहन को बल मिला है।

विज्ञापन
DPE Anil Dhankhar and Rajesh Kumar, and coach Sunil Phogat were honored.
08 मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित होने के बाद मौजूद अनिल धनखड़, कोच सुनील फोगाट व राजेश कुमार। स

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग रोहतक के दो डीपीई अनिल धनखड़ व राजेश कुमार और कोच सुनील फोगाट को खिलाड़ियों की बेहतरीन तैयारियों और उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कोच सुनील फोगाट को 15 लाख रुपये चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मीडिया कन्वीनर डॉ. जनक राज ने बताया कि अनिल धनखड़ इस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैमन में डीपीई पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम (सेक्टर-3) में कार्य करते हुए भारतीय मुक्केबाजी के स्टार खिलाड़ी, दो बार के ओलंपियन और दुनिया के नंबर-1 बॉक्सर रह चुके अमित पंघाल को निखारा।
विज्ञापन

अमित पंघाल ने वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए 24 सितंबर को अनिल धनखड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 10 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीई राजेश कुमार वर्तमान में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, काहनौर में कार्यरत हैं। वर्ष 2005 से राजीव गांधी स्टेडियम में निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। उनकी देखरेख में अब तक 100 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं व 125 से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

उनके शिष्य मन्नू खटकड़ और रोहित ने पैरा एशियन गेम्स 2022 में शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया। इन उपलब्धियों और खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के योगदान के लिए राजेश कुमार को मुख्यमंत्री की ओर से 7 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक व अन्य अधिकारियों ने दोनों डीपीई को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed