फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and father-in-law

Rohtak News: पति, सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and father-in-law
रोहतक। शहर की नई अनाज मंडी की युवती ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पीटने व मानसिक तौर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्राची ने बताया कि 2021 में उसकी शादी झज्जर निवासी पराग के साथ हुई थी। शादी में दहेज कम लाने पर पति, सास व ससुर तंग करने लगे। साथ ही, मारपीट की गई। उसकी तीन साल की बेटी भी है। वह बेटी के लिए ससुराल में समझौता करके रह रही हूं।
विज्ञापन

जब उसकी ससुराल वालों ने मारपीट की तो उसने फोटो उतार ली। इससे पहले बेटी पैदा होने पर उसे ताने देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। उनसे शादी में गाड़ी के नाम पर 30 लाख रुपये लिए गए। शादी में करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए। एक सप्ताह पहले जब पति व सास-ससुर ने मारपीट की तो उनके पिता दोस्त के साथ ससुराल पहुंचे और उसे साथ ले आए। अभी तक आरोपियों का कोई फोन नहीं आया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed