फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Don't fall prey to property dealers and buy plots in illegal colonies: DC

प्रापर्टी डीलरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में न खरीदे प्लाॅट : डीसी

Fri, 15 Nov 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Don't fall prey to property dealers and buy plots in illegal colonies: DC
बहादुरगढ़। क्षेत्र में लगातार अवैध कॉलोनी पनप रही हैं। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि आमजन प्रापर्टी डीलरों के झांसे में आकर इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन के संज्ञान में आया है कि बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के बालौर गांव में कुछ भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी व संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिन्हित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इंतकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को कहा कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं। वहीं जिला भू-गर्भ व खनन अधिकारी, आरटीओ बहादुरगढ़ और हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की अवैध कालोनी पनपने ना पाएं।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला नगर योजनाकार ने बताया कि बहादुरगढ़ उपमंडल के बालौर क्षेत्र में खसरा नंबर 47/1,2,3,4,5,8,9 और 10 को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बालौर क्षेत्र में ही खसरा नंबर 32//22, 33//6, 15, 16, 25 ,43 //4, 6, 15, 1, 17, 18, 24, 25, 44//1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 23, 45//1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 46//3, 4, 5, 6, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 47//16, 24, 25,53//14/2, 15, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 54//4, 5, 10/3, 11, 12, 13, 55//1, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 14, 15, 56//1, 2, 10, 59//2, 3, 8, 9 और 12 हैं। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर विभाग की ओर से प्लाॅटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed