फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Don't be afraid of the criminal, you have to scare him: Kuldeep

अपराधी से डरना नहीं, उसे डराना है : कुलदीप

Sun, 31 Dec 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of the criminal, you have to scare him: Kuldeep
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय पॉक्सो ट्रेनिंग का आयोजन शिक्षा निदेशालय हरियाणा एवं एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देश पर छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सतीश ने सब के साथ विभागीय दिशा निर्देश साझा किए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप व कमिंद्र कौर ने पॉक्सो एवं पोस एक्ट 2012 के बारे में विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि अपराधी से डरना नहीं, उसकी सच्चाई बताकर उसे डराना है व सजा दिलानी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान मदीना के प्राचार्य वीरेंद्र मलिक के नेतृत्व में जिले के सभी खंड के एबीआरसी, बीआरपी एवं महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को खंडस्तर के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन विद्यालयों में बच्चों को लैंगिक यौन शोषण से सुरक्षा प्रदान कराने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने भी प्रतिभागियों को विद्यालय में शिकायत पेटी व यौन सुरक्षा से संबंधित समितियां को लगातार गंभीरता पूर्वक काम करने की जिम्मेदारी से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर डॉ. योगेश भारद्वाज व मनीषा पंवार ने पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। कार्यक्रम में प्राचार्य अनिल वर्मा, डॉ. विकास वशिष्ठ, जितेंद्र सिवाच व सुमित सहरावत प्रवक्ता डाइट मदीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed