फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dogs and monkeys roam the parks, children have stopped coming, and the swings remain unfixed even after six months.

Rohtak News: पार्काें में घूमते हैं कुत्ते-बंदर, बच्चों का आना हुआ बंद, छह माह बाद भी झूला ठीक नहीं

Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dogs and monkeys roam the parks, children have stopped coming, and the swings remain unfixed even after six months.
08-नगर निगम के वार्ड 14 ​स्थित डबल पार्क में जन संवाद कार्यक्रम में समस्या बताते नागरिक। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। सर, पार्काें में कुत्ते-बंदर घूमने से बच्चों का यहां आना बंद हो गया। नगर निगम की ढीली कार्यप्रणाली से टूटा झूला छह माह में भी ठीक नहीं हो पाया जबकि पार्काें के लिए हर साल करोड़ों का बजट जारी होता है।
वार्ड-14 स्थित डबल पार्क में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) जितेंद्र कुमार के सामने मधुकांत और विजय टंडन सहित अनेक लोगों ने यह समस्या रखी। इस पर डीएमसी ने कहा कि पार्कों की देखरेख के लिए ठेका दिया हुआ है। कहीं कमी है तो संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएमसी के समक्ष लोगों ने मुख्य रूप से डबल पार्क सहित तमाम पार्कों में सफाई कराने, पौधों में पानी का प्रबंध कराने, पार्कों में आवारा पशुओं की रोकथाम के इंतजाम कराने, मरम्मत कराने के अलावा प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों से जुड़ी अनेक समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी समस्याओं को सहजता से सुना और समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पूर्व पार्षद अशोक खुराना, प्रवीन सहगल, जसबीर, आशीष मलिक, केएल परुथी, मोहन मित्तल, राजीव कादयान, कपिल, सुमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

डबल पार्क में कान्हा पुस्तकालय बना हुआ है जो सार्वजनिक है। कुत्ते-बंदर घुसने के अलावा पार्क में प्रतिदिन सफाई नहीं होती। पुस्तकालय में समाचार पत्र भी आने चाहिए।
- मधुकांत, माॅडल टाउन निवासी
डबल पार्क के अलावा अन्य पार्काें में पीने के पानी की समस्या है। दोपहर में ही वाटर कूलर में पानी नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती हैं। इसका स्थायी समाधान हो।
- ममता शर्मा, माॅडल टाउन निवासी
-------------
शहर में डी पार्क व दिल्ली रोड पर सफाई ठीक से नहीं होती है। इस कारण दुकानों के आगे गंदगी जमा रहती है। पार्किंग की जगह न होने से दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
- अशोक मिनोचा, दुकानदार, डी पार्क
-----------
अमर उजाला का जनसंवाद कार्यक्रम सराहनीय है। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान वार्ड में कराने का अवसर मिलता है। नगर निगम अधिकारियों के सहयोग से समाधान कराने की प्राथमिकता होती है।

- कंचन खुराना, वार्ड-14, नगर पार्षद
--------------
जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर समाधान के कदम उठाना आवश्यक है। यह कार्यक्रम जनता और नगर निगम के बीच सेतु का कार्य करेगा। सरकारी आदेशों का पालन करते हुए शहर को सुंदर बनाने पर जोर है।
- जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम
------------------------------

08-नगर निगम के वार्ड 14 स्थित डबल पार्क में जन संवाद कार्यक्रम में समस्या बताते नागरिक। संवाद

08-नगर निगम के वार्ड 14 स्थित डबल पार्क में जन संवाद कार्यक्रम में समस्या बताते नागरिक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed