Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors to be on leave from December

Rohtak News: एक दिसंबर से डॉक्टर छुट्टी पर, ओपीडी में आने वाले मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Mon, 23 Nov 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Doctors to be on leave from December
07 रोहतक के मॉडल टाउन ​स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान संबो​धित करते सुभाष बत्रा। संवा
रोहतक। एक दिसंबर से पीजीआई के 175 डॉक्टर शीतकालीन छुट्टियों पर जा रहे हैं। रोजाना 8,000 मरीजों वाली ओपीडी में डॉक्टर कम होने पर भरपाई का कोई विकल्प दिखाई न देने से मरीजों की परेशानी बढ़ने की संभावना है। पीजीआई में करीब 350 डॉक्टर हैं। कुल संख्या के आधे सीनियर डॉक्टर भी अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

संस्थान ने 3 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह के कारण संशोधित शीतकालीन अवकाश रोस्टर जारी किया है। पहला चरण 1 से 24 दिसंबर तक रहेगा। 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक डॉक्टरों के लिए कॉमन डे के रूप में रहेगी। दूसरा चरण 4 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ का कहना है कि आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था बनाई गई है। किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रबंधन ने विभागाध्यक्षों से मांगा ब्योरा
प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों से शिक्षण स्टाफ के अनुसार यूनिट-वार ड्यूटी व अवकाश रोस्टर बनाकर 25 नवंबर तक प्रशासन कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। हर इकाई में अवकाश की पूरी अवधि के दौरान वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर में से किसी एक का ड्यूटी पर रखने के निर्देश में दिए हैं। मेडिसिन व सर्जरी की 7-7 इकाइयों में से दो वरिष्ठ प्रोफेसर या प्रमुख व प्रसूति एवं स्त्री रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, मनोचिकित्सा, रेडियोथेरेपी, एसपीएम से तय संख्या में वरिष्ठ प्रोफेसर या प्रमुख ड्यूटी पर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
पीजीआई में 1018 पदों में से 424 पद खाली : पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने आरोप लगाया है कि सरकार बड़े बजट का प्रचार कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है और पीजीआई में आधे के करीब पद खाली पड़े हैं। कहा, फरवरी में विधानसभा विषय समिति के निरीक्षण में कुल 1018 पदों में से 424 रिक्त मिले, यानी करीब 41.6 प्रतिशत पद खाली थे। मॉडल टाउन स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है।

वह मॉडल टाउन स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित कर रहे थे। कहा, प्रतिदिन 8 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। गरीब परिवार कम खर्च में इलाज की उम्मीद से आते हैं उन्हें देरी और दवाइयों की अनुपलब्धता से जूझना पड़ रहा है।

अप्रैल माह में स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में सामने आया कि 540 दवाओं में से स्टोर में केवल 200 दवाएं उपलब्ध थीं। वहीं 172 प्रकार की दवाओं की आपूर्ति के आदेश लंबित थे। रेडियोलॉजी विभाग में फैकल्टी के 13 पदों में से 10 खाली थे। पिछले वर्ष से 422 करोड़ अधिक 1200 करोड़ बजट हो गया है।
पुराने अस्पताल भवन में छत का प्लास्टर गिरने की दो घटनाएं सामने आईं। उन्होंने सरकार से सात मांगें रखीं हैं। इनमें रिक्त पद भरना, कार्रवाई का ब्यौरा देना, दवाओं की जानकारी देना, जांच सुविधाएं बढ़ाना, भवनों का सुरक्षा ऑडिट, पीईटी/सीटी मशीन की समयसीमा और शिकायत निवारण व्यवस्था शामिल हैं।

07 रोहतक के मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते सुभाष बत्रा। संवा

07 रोहतक के मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते सुभाष बत्रा। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed