फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors should stay updated with the latest technology in the field of dentistry: Vice Chancellor Dr. HK Agarwal

डेंटल के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक से अपडेट रहें चिकित्सक : कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल

Mon, 29 Sep 2025 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors should stay updated with the latest technology in the field of dentistry: Vice Chancellor Dr. HK Agarwal
20. पीजीआई के डेंटल कॉलेज की ओर से आयोजित वर्कशॉप में पहुंचे कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) ने दो दिवसीय वर्कशॉप कनेक्शन फॉर परफेक्शन 2.0 का रविवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि डेंटल के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक से चिकित्सकों को अपडेट रहना होगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि साइंटिफिक वर्कशॉप से चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन होगा और संस्थान में आने वाले मरीजों को नवीनतम तकनीकों से इलाज का लाभ मिलेगा। इसमें विद्यार्थियों को जो ट्रेनिंग दी गई, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसमें विद्यार्थियों ने 180 पोस्टर और 150 पेपर प्रस्तुत किए। डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि वर्कशॉप में लेजर, 3 डी प्रिंटिंग, रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि वर्कशॉप में 850 से अधिक पंजीकरण हुए। फरवरी से इसकी तैयारी चल रही थी जिसमें कमेटी मेंबर्स और विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज हरियाणा डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि पीजीआईडीएस देश के शीर्ष संस्थानों में एक है। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. गौरव मुंजाल ने कहा कि दंत चिकित्सा सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है और चिकित्सकों को खुद को लगातार अपडेट रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, डीन डॉ. अशोक चौहान, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. मंजूनाथ, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. संजय मिगलानी, डॉ. गुंजन, डॉ. प्रफुल्ल, डॉ. पुनीत उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed