फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors should expect the upcoming budget to be healthy and fit.

Rohtak News: चिकित्सकों को आस - आने वाला बजट स्वस्थ एवं सेहतमंद हो

Wed, 14 Feb 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 14 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors should expect the upcoming budget to be healthy and fit.
रोहतक। आने वाला बजट स्वस्थ एवं सेहतमंद हो, इसे लेकर चिकित्सकों को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर जनता की सेहत का ग्राफ ऊपर उठाने के लिए पर्याप्त बजट मिलने की आस है। बजट में आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष प्रावधान करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन

चिकित्सकों को वेतन समेत अस्पतालों में काम की बेतहर सुविधा मुहैया कराने व नई राहत भरी योजना लागू किए जाने की भी आस है। अस्पतालों में मरीजों को चिकित्सक के अलावा जांच व दवा की पर्याप्त सुविधा मुहैया हो। चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती व नए उपकरणों की खरीद के लिए प्रावधान करना राहत देगा।
विज्ञापन

हमें आशा है कि सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान वरीयता में रखते हुए हेल्थ यूनिवर्सिटी के बजट में वांछित वृद्धि करेगी। सभी निजी अस्पतालों को रोगी अधिकार चार्टर और रेट कार्ड प्रदर्शित करना होगा। मरीजों की मदद के लिए सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विवेक एस मलिक, जनरल सेक्रेटरी, एचएसएमटीए



वर्ष 2024-25 के आगामी राज्य बजट में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटन दोगुना किया जाना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

-डॉ. आरएस दहिया, रिटायर्ड सीनियर प्रोफेसर, जनरल सर्जरी, पीजीआईएमएस



बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान के लिए स्वास्थ्य निधि आवंटन कम है। इसे बढ़ाना चाहिए। साथ ही प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य देखभाल मंच को मजबूत किया जाना चाहिए। निवारक उपायों पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए।

-डॉ. एसएल वर्मा. संरक्षक आईएमए



4. विभिन्न संक्रामक और अन्य बीमारियों जैसे न्यूमोकोकल इन्फ्लूएंजा के लिए टीकाकरण और योनि कैंसर के लिए टीका...आयुष्मान भारत जैसी विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को गरीबों के बीच लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए। इन योजनाओं से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को उचित राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।

-डॉ. आरके चौधरी, सीनियर सर्जन, उपप्रधान आईएमए हरियाणा

बजट में चिकित्सा के क्षेत्र में कोई ऐसी घोषणा नहीं की गई, जिससे चिकित्सा सेवाओं को जन जन तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही हेल्थ विवि में भी आधुनिक मशीनों को लाने की उम्मीद थी, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई।

-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल।
आम बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जो भी घोषणा हो वह अच्छी ही होगी। सरकार के लिए सब बराबर हैं। अगर आम बजट में चिकित्सकों को टैक्सेशन पर कुछ राहत मिल जाए तो अच्छा रहेगा। मरीजों के लिए भी सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है।
-डॉ. कुलप्रतिभा, नागरिक अस्पताल।

स्वास्थ्य बजट के आकार में बदलाव हो। इसे बढ़ाया जाए। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को शोध में अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाए। स्वास्थ्य बजट में नई भर्ती व रोजगार के बेहतर अवसर नए चिकित्सकों काे आकर्षित करेगा। इससे चिकित्सकों की कमी दूर होगी।

-डॉ. राहुल राठी, नागरिक अस्पताल।

बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। सरकार को देश के हर हिस्से पर ध्यान देना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चिकित्सकों व आम जन के लिए बेहतर कदम उठाएगी। मेडिकल स्टाफ बढ़ोतरी पर फोकस किया जाए तो और बेहतर होगा।
-डॉ. मधुलिका, नागरिक अस्पताल।

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed