फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors saved life in PGIMS after surgery of a female patient from Shamli

शामली से आई महिला मरीज की सर्जरी कर पीजीआईएमएस में डाक्टरों ने बचाई जान

Mon, 20 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Doctors saved life in PGIMS after surgery of a female patient from Shamli
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टरों की टीम ने शामली से आई एक महिला की सर्जरी कर जान बचा ली है। लेकिन महिला के कंटेनमेंट जोन से आने के कारण डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ के पसीने छूट गए और संस्थान के कई डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया। हालांकि सोमवार को देर सायं महिला की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा डॉक्टरों को दो अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली से आई महिला की बच्चादानी व आंत फट गई थी। इसके कारण महिला को पीजीआइएमएस रेफर किया गया था। महिला के लेबर रूम में आते ही चिकित्सकों ने जांच की और उसको रात को ऑपरेशन के लिए आपातकालीन विभाग में भेज दिया। बताया जा रहा है कि रात को ही सर्जरी व एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने महिला का पीपीई किट पहन कर सफल सर्जरी की। वहीं दूसरी ओर महिला के कंटेनमेंट जोन से आने से जच्चा-बच्चा विभाग में हड़कंप मच गया। महिला के संपर्क में आए एक फैकल्टी, एक सीनियर रेजिडेंट व सात जूनियर रेजिडेंट के अलावा तीन स्टाफ नर्स व अन्य ने स्वयं को सेल्फ आइसोलेट कर लिया। वहीं सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला का सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पेट से संबंधित संबंधित से पीड़ित गुरुग्राम की महिला और एक अन्य बच्चेदानी में कैंसर से पीड़ित मरीज की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

उठे सवाल, अफवाहों ने किया हैरान
संस्थान में सवाल उठाया गया महिला लॉक डाउन में शामली से कैसे रोहतक आ गई। जबकि उसे मेरठ व खानपुर नजदीक पड़ता था। इसके अलावा चर्चा जोरों पर रही दिन में करीब 25 डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि सर्जरी व एनेस्थीसिया विभाग की 12 लोगों की टीम ने पीपीई किट में महिला का ऑपरेशन किया। स्त्री रोग विभाग की डॉ. पुष्पा दहिया की यूनिट ने व सर्जरी से डॉ. संजय की यूनिट ने मरीज का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शामली से आई थी, उसकी हालत गंभीर थी। हमारे डॉक्टरों ने महिला का तुरंत उपचार किया है। एहतियात के तौर पर महिला का कोविड-19 जांच करवाई गई। इसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले कुछ डॉक्टरों व स्टाफ ने एहतियात के तौर पर स्वयं को सेल्फ आइसोलेट किया था। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं की जांच रिपोर्ट देर रात तक आएगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रभारी, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed