फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor cheated of Rs 11.5 lakh on the pretext of daughter's marriage

Rohtak News: बेटी की शादी बताकर डॉक्टर से साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 11.5 lakh on the pretext of daughter's marriage
सांपला। वार्ड नंबर-13 के डॉक्टर को बेटी की शादी के नाम पर विश्वास में लेकर पड़ोसी दुकानदार ने करीब 11 लाख 50 हजार रुपये की नगदी, परचून का सामान, सोने के आभूषण और फर्नीचर का सामान ठग लिया। इस ठगी में सुनील का दोस्त साहिल और योगी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डॉक्टर रामनिवास का कहना है कि उसकी दतौड़ मार्ग पर श्री राधे कृष्णा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। कुछ दिन पहले एक सुनील नाम के व्यक्ति ने भी पास में दुकान की। उन्होंने पहले विश्वास में लिया और उसके बाद कहा कि वह कस्बे में नया व्यक्ति है, उसे परचून की दुकान से सामान चाहिए। आप किसी दुकानदार से उधार में सामान दिला दो।दिल दे। डाक्टर करीब 57 हजार रुपये का परचून का सामान पुरानी अनाज मंडी से दीपक पंसारी से दिलवा दिया। सुनील ने 35 हजार रुपए दुकानदार को दे दिए। इसके बाद उसका आरोपियों पर विश्वास बढ़ गया। बाद में आरोपियों ने कहा कि उसकी लड़की की शादी है। उसने प्लाट बेच रखा है, जिसका पैसा एक सप्ताह में मिलेगा। कुछ और सामान दिला दे। उसने 11 लाख 50 हजार के करीब का फर्नीचर, आभूषण, परचून का सामान व नगदी ले ली। अब दुकान पर ताला लगाकर गायब है और उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है । जिसमें उसके साथी साहिल और योगी का भी हाथ है। मुझे विश्वास है कि आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर सुनील नाम भी गलत दर्शाया हुआ है। जबकि उसका असली नाम और हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed