{"_id":"658f2704b17adc18b3087c25","slug":"doctor-brothers-of-rohtak-cheated-of-rs-22-crore-rohtak-news-c-17-1-rtk1042-326332-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक के चिकित्सक भाइयों से 22 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक के चिकित्सक भाइयों से 22 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी के एक निजी अस्पताल के दो चिकित्सक भाइयों ने अपने पार्टनर (हिस्सेदार) पर 22 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी चिकित्सक ने फर्जी तरीके से अस्पताल के बैंक खाते को अपना निजी खाता बनाकर इसमें से राशि दूसरे खाते में भेज दी। चिकित्सक भाइयों ने बैंक खाते का ब्योरा जांचा तो धोखाधड़ी सामने आई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के हिसार रोड निवासी डॉ. राकेश व डॉ. मनोज ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि उनके साथ करीब 22 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर स्पेस अस्पताल व बैंक खाते की राशि हड़पने में मनजीत, सतबीर सिंह व अन्य शामिल हैं। हम दोनों भाई हैं। दोनों ने सोनीपत के गोहाना के आदर्श नगर हाल भिवानी निवासी मनजीत के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल भिवानी में खोलने की योजना बनाई। इसका नाम स्पेस अस्पताल रखा। यह फर्म स्पेस अस्पताल भिवानी के नाम से चलाई जाएगी। इस फर्म में हम तीनों हिस्सेदार रहेंगे। इसमें दोनों भाई 25-25 प्रतिशत व मनजीत 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनने पर सहमति हुई। हम दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। हमने मनजीत के साथ मिलकर निजी अस्पताल पुराना बस स्टैंड भिवानी में शुरू किया। इसका बैंक में चालू खाता खुलवाया। बाद में बैंक अधिकारियों के साथ साजबाज कर एक खाता और खुलवा लिया। हमारे संज्ञान में लाए बगैर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए गैरकानूनी तरीके से हमारे खाते में धांधली की गई है।
वर्जन
चिकित्सक भाइयों ने अपने पार्टनर के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- एएसआई रामपाल, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।