फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not put obstacles in the open, put it in dustbin

खुले में अड़ंगा ना डाल, उठ कै डस्टबिन में डाल

Thu, 04 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Do not put obstacles in the open, put it in dustbin
Do not put obstacles in the open, put it in dustbin
बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को रोहतक डिपो के निर्मल ताऊ ने जागरूक किया। खानपान करते न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं और बच्चों को गंदगी फैलाने से रोका। गांधीगीरी करते हुए निर्मल ताऊ गंदगी उठाते हुए नसीहत भी देते रहे।
विज्ञापन

रोहतक डिपो महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल के अनुसार हरियाणा में ताऊ शब्द काफी सम्मान का सूचक है। यह शब्द न सिर्फ उम्रदराज बल्कि संभ्रात के लिए बोला जाता है। सामाजिक परिवेश ऐसा है कि हर कोई ताऊ की बात मानता हैं और नजरअंदाज नहीं करता। इसी वजह से डिपो के उम्रदराज ड्राइवर नरेश व राजपाल को डिपो ने निर्मल ताऊ बनाया है, जो यात्रियों को गंदगी फैलाने से रोकने और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने से रोकने के लिए उतरे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों कर्मी स्टैंड पर ही सुबह 9 से शाम चार बजे तक ड्यूटी करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे। सफेद कुर्ता-पजामा, सफेद पगड़ी पहने निर्मल ताऊ हाथ में मैं निर्मल ताऊ लिखा पोस्टर लेकर बस स्टैंड पर घूमे। उन्होंने न सिर्फ बच्चों बल्कि महिलाओं को भी गंदगी फैलाने से रोका। जागरूक करते हुए कहा कि गंदगी खुले में फेंकने से बेहतर है कि उसे डस्टबिन में डाले। वहीं, धूम्रपान करने वालों को भी रोका।
विज्ञापन

रोकने के बाद भी बीड़ी पीने पर लगाया जुर्माना
रोहतक। बस स्टैंड पर रोकने के बाद भी बीड़ी पीने पर एक यात्री पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताते हैं कि रिटौली गांव का रमेश दोपहर में बस में सवार होने के लिए स्टैंड पर आया। वह यात्रियों की बेंच पर बैठकर बीड़ी पीने लगा। वहां से गुजर रहे स्टैंड कर्मियों ने बीड़ी पीने से रोक दिया। कुछ देर बाद वह फिर से बीड़ी पीने लगा। यह नजारा देख ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार ने तुरंत यात्री का सार्वजनिक स्थान पर बीड़ी पीने पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। जिस पर स्टैंड इंचार्ज धर्मबीर ने 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed