फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not let the player forget the victory and defeat the spirit while playing the game

हार-जीत को भुलाकर खेल की भावना से खेलते हुए हौसला कम न होने दें खिलाड़ी

Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Do not let the player forget the victory and defeat the spirit while playing the game
Do not let the player forget the victory and defeat the spirit while playing the game - फोटो : RohtakCity
प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को हरियाणा दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया। सरकार कोविड काल के दौरान वर्ष 2021 में खेलो इंडिया प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रही है। खिलाड़ी खेलों में हार-जीत को भुलाकर खेल को खेल भावना से खेलते हुए हौसला कम न होने दें। यह कहना है उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। वे रविवार को राजीव गांधी खेल परिसर में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। खेल ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट में शामिल खिलाड़ियों की सलामी ली। स्पर्धा के विजयी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री को खेल विभाग की ओर से बैज लगाया गया व खेल कैप भेंट की गई। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करें। खेलों में नई ऊंचाई छूने व प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने में सभी अपना पूर्ण योगदान दें। सरकार खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। आने वाले एक वर्ष में नए कोच भर्ती किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिल सकेगा। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल, नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगराधीश सुरेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेश कुमार, जेजेपी पार्टी के जिलाध्यक्ष बलवान सुहाग, डॉ. सतीश त्यागी, राजेश सैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद सांगवान, डॉ. संदीप हुड्डा, हरज्ञान मोखरा, अंकुर शर्मा, रवि खन्ना, अशोक सहगल, मंजीत देशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी लाजवंति के अलावा कोच, डीपीई, पीटीआई एवं प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

800 मीटर की दौड़ स्पर्धा में जिया व रूमित रहे प्रथम
खेल दिवस पर स्पर्धाओं के अलावा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। लड़के व लड़कियों की एथलेटिक्स (अंडर-21), फुटबाल (अंडर-19), हॉकी (अंडर-17), कबड्डी (अंडर-21), बॉक्सिंग (अंडर-17 एवं 19), हैंडबाल (अंडर-19) तथा कुश्ती (अंडर-21) प्रतियोगिताएं कराई गई। स्पर्धा के लड़कियों के वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में जिया प्रथम, चैलसी द्वितीय व नितिका तृतीय रही। लड़कों के वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में रूमित प्रथम, सोहित द्वितीय व मोनू तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed