फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not bite, joint 36 community: shri ravishankar

36 बिरादरी को साथ लेकर चलो

Sun, 28 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Do not bite, joint 36 community: shri ravishankar

प्रदेश का इतिहास 36 बिरादरियों के प्रेम और भाईचारे की मिसाल रहा है। चंद उपद्रवी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। जिनके हाथों में कैंची है, उनके हाथों में से कैंची छिननी पड़ेगी। उनके हाथों में सूई देनी पड़ेगी, ताकि वे प्रेम रूपी मोतियों को एक धागे में पिरो सकें। 

विज्ञापन

इसलिए एक-दूसरे को काटने का काम छोड़ो और 36 बिरादरी को साथ लेकर जोड़ने का काम करो। लोगों के दिलों में जो घाव है, उस पर मरहम लगाने का काम संत और सामाजिक संस्थाओं के लोग ही कर सकते है, सरकार नहीं। मैं यहीं संदेश लेकर आया हूं, जिसे हर घर में बांटना है।

विज्ञापन

यह बात आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कही। वे शनिवार को ग्रीन रोड स्थित केशव पार्क में हुई सद्भावना सभा में बोल रहे थे। उन्होंने पार्क में मौजूद भक्तों से कहा कि आपराधिक तत्वों ने जो आर्थिक नुकसान किया है, वह तो फिर भी आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, पूरे प्रदेश के जिन परिवारों को जान की हानि हुई है, उसकी भरपाई कभी भी नहीं हो पाएगी। मन के घाव को ठीक करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हर बिरादरी के लोगों के घर जाकर भाईचारा बनाने की अपील करनी होगी। क्योंकि, हर बिरादरी में अच्छे लोग भी होते हैं और बुरे भी। किसी बिरादरी में कुछ बुरे लोगों के होने से पूरे समाज को बुरा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान महंत बाबा बालकपुरी और स्वामी परम चैतन्य ने भी शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।


उपद्रव के पीछे राजनीतिक तत्वों का होगा हाथ: रवि शंकर

पत्रकारों से बातचीत में श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हरियाणा में जो उपद्रव हुआ है, यह पूरी तरह से निंदनीय है। उन्हें लगता है कि इस पूरी घटना के पीछे जरूर कुछ राजनीतिक तत्वों का हाथ है। वे इस पूरे मामले में केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए अनुरोध करेंगे। 


यह पूरा प्रकरण भीड़ मनोविज्ञान के तहत हुआ है। लोगों को खुद में सुधार लाना होगा, तभी कुछ बेहतर होगा। क्योंकि, हर बिरादरी में चोर और अपराधी होते हैं। इसके लिए एक बिरादरी को टारगेट करना ठीक नहीं है।


गाड़ी में बैठे हुए ही देखा खौफनाक मंजर

श्री श्री रवि शंकर दोपहर को करीब 12:05 बजे ही रोहतक में प्रवेश कर चुके थे। उन्होंने दिल्ली रोड से मॉडल टाउन तक उपद्रवियों द्वारा मचाई तबाही के खौफनाक मंजर को अपनी गाड़ी में बैठकर ही देखा। पावर हाउस पर भी सेंटर मॉल को देखने के लिए सिर्फ दो मिनट ही गाड़ी से उतरे। 


इस दौरान मॉडल टाउन और डी पार्क पर पीड़ित व्यापारियों से कोई बातचीत नहीं की और सीधे सुखपुरा चौक पर 35 बिरादरी के धरने पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed