फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diwali today, devotees will worship Lakshmi-Ganesh

दीपावली आज, भक्त करेंगे लक्ष्मी-गणेश का पूजन

Sun, 23 Oct 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diwali today, devotees will worship Lakshmi-Ganesh
दीपावली पर आकर्षक ढंग से सजाया गया बाबा बालकपुरी डेरा और दीप जलाते महामंडलेश्वर कर्णपुरी। विज्ञ - फोटो : RohtakCity
रोहतक। दीपों का पर्व दीपावली आज है, इसे मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भक्त आज घरों, दुकानों, व्यवसायिक केंद्रों व कार्यालयों में गणेश, लक्ष्मी पूजन करेंगे। गणेश, लक्ष्मी के साथ महाकाली, सरस्वती का भी पूजन होगा।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल और मध्यरात्रि में स्थिर लग्न में उत्तम मानी गई है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा जरूरी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ - 24 अक्तूबर 2022, शाम 05.27
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त - 25 अक्तूबर 2022, शाम 04.18
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त (शाम) - 07.02 पीएम - 08.23 पीएम (24 अक्तूबर 2022)
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त (मध्यरात्रि) - 24 अक्तूबर 2022, 11.46 पीएम - 25 अक्तूबर 2022, 12.37 एएम
दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया
प्रदोष काल - 05.50 पीएम - 08:23 पीएम
वृषभ काल - 07:02 पीएम- 08.58 पीएम
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 05:27 पीएम - 05:50 पीएम
शाम मुहूर्त (चर) - 05:50 पीएम - 07:26 पीएम
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:36 पीएम - 12:11 एएम
पूजन सामग्री
रोली, कुमकुम, चंदन, अष्टगंध, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या फोटो
पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, हल्दी, रूई की बत्ती, लाल धागे की बत्ती
नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कमल गट्टा, कलश, आम के पत्ते, मौली
जनेऊ, दूर्वा, कपूर, दक्षिणा, धूप, दो बड़े दीपक, गेहूं, खील, बताशे, स्याही, दवात
दीपावली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा
सूर्य ग्रहण के कारण इस बार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को दिवाली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार दिवाली 24 अक्तूबर को तो मनाई जाएगी। परंतु गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर मनाई जाएगी। इस बार दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed