फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diwali household cleaning added 20 tons of waste, but the corporation has no additional plans.

Rohtak News: दिवाली पर घरों में सफाई से बढ़ा 20 टन कचरा, निगम के पास नहीं अतिरिक्त योजना

Tue, 30 Sep 2025 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali household cleaning added 20 tons of waste, but the corporation has no additional plans.
42 रोहतक ​स्थित झज्जर रोड मोड़ पर सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिवाली पर घरों की साफ-सफाई से अतिरिक्त कचरा बढ़ गया है। निगम की टीम कचरा उठाने में नाकाम साबित हो रही है। इससे कचरा दोपहर तक चौक-चौराहों पर पड़ा रहता है। इसके बावजूद निगम के पास त्योहारी सीजन में अतिरिक्त प्लान नहीं है।
दो सप्ताह पहले रोहतक से मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। निगम की तरफ से 48 घंटे तक शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही, स्वच्छता पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय हुआ। निगम ने वार्ड अनुसार स्वच्छता अभियान तो चलाया हुआ है लेकिन कचरा उठान धीमा पड़ गया है।
विज्ञापन

पहले जहां 230 मीट्रिक टन कचरा रोज निकल रहा था, अब 250 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, क्योंकि लोग नवरात्र में दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई करने में जुटे हैं। रंग-रोशन के लिए अलावा जरूरत के हिसाब से घर में बदलाव करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भवन निर्माण सामग्री भी कई जगह पड़ी रहती है। दो दिन पहले शांतमई चौक से आगे झज्जर मोड़, पालिका बाजार के सामने व बाल भवन के पास दोपहर तक कचरे के ढेर नजर आए। निगम की टीम सुबह तो एक बार कचरा उठा लेती है लेकिन दोपहर नहीं उठाती। शाम तक कचरा पड़ा रहता है।
दिवाली के बाद आएगी नई एजेंसी
निगम की तरफ से तीन माह के लिए ढाई करोड़ में घर-घर से कचरा उठान से लेकर लिफ्टिंग का ठेका दिया हुआ है। एजेंसी के पास टेंडर के हिसाब से संसाधन हैं जो बढ़ते कचरे के कारण कम पड़ रहे हैं। पांच साल का 83 करोड़ में ठेका लेने वाली एजेंसी पहली नवंबर से काम शुरू करेगी। ऐसे में त्योहारी सीजन में कचरा उठान को लेकर दिक्कत रहेगी।

नई एजेंसी पहली नवंबर से काम करेगी। मौजूद एजेंसी से काम चला रहे हैं। आम लोगों से आग्रह है कि सुबह ही कचरा घर से बाहर डालें। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त कचरे को लेकर भी प्रावधान कर रहे हैं।
- प्रदीप कौशिक, विशेष सफाई अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed