{"_id":"68cb228380ef230a9a0ed2d6","slug":"divya-had-married-magan-for-the-second-time-by-submitting-a-false-divorce-affidavit-rohtak-news-c-17-roh1019-729309-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिव्या ने तलाक का झूठा शपथ पत्र देकर मगन से की थी दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिव्या ने तलाक का झूठा शपथ पत्र देकर मगन से की थी दूसरी शादी
विज्ञापन
37 दिव्या।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। डोभ गांव के मगन आत्महत्या केस में नया खुलासा हुआ है। पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार दिव्या की पहली शादी सोनीपत जिले में गन्नौर के नजदीकी गांव के विक्की के साथ हुई थी। दिव्या ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में झूठा शपथ पत्र देकर बिना तलाक लिए डोभ गांव के मगन से दूसरी शादी कर ली थी।
बुधवार को जांच अधिकारी ने यह रिपोर्ट अदालत में दाखिल की। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 18 जून को डोभ के युवक मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।
इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
दिव्या ने अदालत से याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने जांच अधिकारी संजय से पूछा था कि क्या दिव्या ने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी की थी। पहली शादी के बारे में जांच अधिकारी से 17 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी थी।
सुबह जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि उसने कोर्ट की अनुमति से दिव्या से जेल में पूछताछ की और पहले पति के बयान दर्ज किए। दिव्या की पहली शादी सोनीपत जिले में विक्की से हुई थी जो अब मुंबई के मलाड़ में रहता है। दोनों बिना तलाक लिए ही एक-दूसरे से अलग हुए थे। उनका एक बेटा भी है। बाद में दिव्या ने मगन से प्रेम विवाह कर लिया था।
मगन के वकील ने किया जमानत का विरोध
अदालत में मगन के वकील ने दिव्या की जमानत का विरोध किया। बोले-आरोपी दिव्या पर गंभीर आरोप है। उसका नाम एफआईआर ही नहीं, वीडियो में भी आया हुआ है। जमानत मिलने पर आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों पर दबाव डाल सकती है। आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी पहले खारिज हो चुकी है।