फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Divya and her lover Deepak sought anticipatory bail, hearing in court today

Rohtak News: दिव्या व उसके प्रेमी दीपक ने मांगी अग्रिम जमानत, अदालत में सुनवाई आज

Wed, 02 Jul 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Divya and her lover Deepak sought anticipatory bail, hearing in court today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में मृतक की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पुलिसकर्मी दीपक ने अदालत में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत मांगी है। बुधवार को एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई होगी। साथ ही, बहुअकबरपुर थाना प्रभारी को नोटिस देकर अदालत में बुलाया है।
पुलिस का कहना है कि जमानत का कड़ा विरोध किया जाएगा, क्योंकि, आरोपी की केस में गिरफ्तार बेहद अहम है। वह केस की अहम अभियुक्त है। दीपक को भी अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 19 जून को डोभ निवासी रणबीर सिंह ने केस दर्ज कराया था कि उसके बेटे मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन



कुछ समय बाद दिव्या ने कहा कि वह अहमदाबाद में नौकरी करेगी। वह दो-तीन माह में वापस आ जाती थी। मगन भी साल में दो-तीन बार दिव्या के पास चला जाता था। उसने बताया कि दिव्या का दीपक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। मगन ने 19 जून को दिव्या और उसके प्रेमी दीपक पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि दोनों आरोपी मुंबई में थे। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पकड़ में नहीं आए। आरोपी दिव्या ने 30 जून को अपने वकील के माध्यम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एएसजे रजनी यादव की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे मंगलवार को एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया।
वहीं, दीपक ने भी अपने वकील के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को अर्जी दायर की है। उसके वकील का कहना है कि जो कहानी बताई जा रही है, वह झूठी है। असली कहानी बुधवार को वह अदालत को बताएंगे। मगन के पिता रणबीर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए। इसका अदालत में विरोध करेंगे। इसके लिए वकील से बात कर ली है।

आरोपी दिव्या ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत की तरफ से भेजे गए नोटिस पर पुलिस बुधवार को कोर्ट में जाएगी, जहां अग्रिम जमानत का विरोध किया जाएगा। आरोपी की केस में गिरफ्तारी बेहद अहम है। दीपक की अर्जी पर भी अदालत का नोटिस आ गया है।


- इंस्पेक्टर नीरज कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर ....
--------------------

गर्मी की छुट्टियों के बाद खुली अदालत, दो हजार के करीब वकील व आम लोग पहुंचे
मंगलवार को गर्मियों की छुट्टियों के बाद अदालत खुली। एक माह बाद दीवानी तो 15 दिन बाद फौजदारी केसों की सुनवाई हुई। दो हजार के करीब वकील व आमजन अदालत में पहुंचे, जहां 30 अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें 10 सेशन कोर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed