फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Distt. Level wrestling on dated 27-28 feb

जिला स्तरीय दंगल 27-28 को, विजेता को मिलेगा जिला केसरी, कुमार और कुमारी का खिताब

Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Distt. Level wrestling on dated 27-28 feb
रोहतक। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा हर वर्ष की भांति लड़के और लड़कियों की जिला स्तरीय दंगल (कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता) करवा रहा है, जिसमें जिला कुमार व कुमारी एवं जिला केसरी खिलाड़ी भी घोषित किए जाएंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन 27 व 28 फरवरी को एसआरएम स्कूल, गांव खिड़वाली में करवाया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनके वजन 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे से एसआरएम स्कूल में लिए जायेंगे। इस प्रतियोगिता में विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती केंद्रों, निजी अखाड़ों, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं के खिलाड़ी और कर्मचारी भाग ले सकते हैं। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में लड़कों की 23 वजनों में कुश्ती करवाई जायेंगी तथा लड़कियों की 21 वजनों में कुश्ती करवाई जायेगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को खेल विभाग द्वारा निर्धारित नकद ईनाम दिऐ जाएंगे। पहलवानों की आयु 31 दिसंबर 2019 के अनुसार चेक की जायेगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला रोहतक के पहलवान ही भाग ले सकते हैं अन्य जिलों के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। अखाड़ा इंचार्ज यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अखाड़े से कोई पहलवान दूसरे अखाड़े या जिले से भाग न लें। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता में पुलिस, खेल कॉलेज, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार तथा खेल छात्रावास, एसटीसी सेंर्ट्ज तथा खेल नर्सरी के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकते। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता व कुमार एवं केसरी दंगल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

तीन आयु वर्गों में इन वजनों के खिलाड़ी लेंगे भाग
लड़कों की अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग में 32 से 35, 38, 41, 45, 48, 51, 55, 60 तथा 65 किलोग्राम, अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79 तथा 86 किलोग्राम तथा 21 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79 तथा 86 किलोग्राम वर्गों में आयोजित करवाई जायेगी। वहीं लड़कियों की अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में 32 से 34, 37, 40, 43, 46, 49, 53, 57 तथा 61 किलोग्राम, अंडर-21 वर्ष आयु वर्ग में 50, 53, 55, 59, 62 तथा 65 किलोग्राम तथा 21 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग में 50, 55, 59, 62, 65 तथा 68 किलोग्राम वर्गों में आयोजित करवाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों के साथ आएं खिलाड़ी
जिला का रिहायशी प्रमाण पत्र या बिजली का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट या फिर बैंक अकाउंट की कापी। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना जन्म प्रमाणपत्र, एक फोटो सहित निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। अखाड़ा इंचार्ज द्वारा प्रस्तुत सूची अनुसार ही खिलाड़ियों के वजन लिये जाएंगे, जिसमें पहलवान का नाम, जन्मतिथि, अखाडे़ का नाम, पूर्ण पता, इंचार्ज के हस्ताक्षर, स्कूल तथा कक्षा लिखी हों।

जिला केसरी, कुमार व कुमारी के लिए आयु वर्ग फिक्स
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जिला स्तर पर जिला केसरी के दंगल में 74 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान तथा जिला कुमार दंगल में 62 से 74 किलोग्राम वजन के पहलवान भाग ले सकते हैं। वहीं लड़कियों की जिला केसरी के दंगल में 62 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान तथा जिला कुमारी दंगल में 55 से 62 किलोग्राम वजन की महिला पहलवान भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed