Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District won 8 awards in divisional level competitions

Rohtak News: मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले ने जीते 8 पुरस्कार

Fri, 23 Aug 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 Aug 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
District won 8 awards in divisional level competitions
23jjrp01 रोहतक मंडल की कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में  प्रतिभागियों को   प्रमाण पत्र देकर सम
झज्जर। रोहतक मंडल की कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में झज्जर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्पर्धाओं के 30 पुरस्कारों में से 8 पुरस्कार जीतकर प्रतिभा दिखाई। इस उपलब्धि के लिए सीजेएम विशाल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार और प्राचार्य डायट बीपी राणा ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जिला छात्र कानूनी साक्षरता झज्जर के संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक में वीरवार को किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम रोहतक डॉ. तरुन्नम खान और विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतक दिलजीत सिंह उपस्थित रहें। मंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिला रोहतक, भिवानी, सोनीपत, चरखी दादरी और झज्जर के जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, पावर प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और स्किट शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतक दिलजीत ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा बताया कि पुरस्कार राशि विजेता प्रतिभागियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वाद विवाद में एचडी स्कूल साल्हावास की अंशिका, स्किट में एचडी स्कूल साल्हावास की टीम द्वितीय, कविता पाठ में यशश्वनी विजया पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ प्रथम, पीपीटी में तनीषा दीपचंद पब्लिक स्कूल झज्जर द्वितीय, पीपीटी में काजल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लड़ायन तृतीय, पेंटिंग में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास तृतीय, क्विज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराना तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed