फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District town planner broke illegal construction

जिला नगर योजनाकार ने तोड़े अवैध निर्माण

Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
District town planner broke illegal construction
अवैध निर्माण को गिराता जिला नगर योजना कार का बुलडोजर। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से शुक्रवार को अवैध निर्माण गिराने का अभियान चलाया गया। इसके तहत कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ पांच अवैध कॉलोनियों में 30 से ज्यादा निर्माण गिराए। विभाग ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में निवेश नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को दो अवैध कॉलोनी रुपया चौक से सुनारिया चौक रोड, सुनारिया कलां, दो अवैध कॉलोनी झज्जर से रोहतक सिटी रोड (एक शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सामने व एक वाटर वर्क्स के सामने), सुनारिया कलां और एक अवैध कॉलोनी कन्हेली में गिराई। ये निर्माण करीब 22 एकड़ में किए जा रहे थे। इनमें 30 नींव, कच्चा एवं पक्का रोड नेटवर्क, दो चहारदीवारी व भूमिगत सीवर लाइन शामिल है। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति व कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से कहा कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माण, डीलर या भू-मालिकों की ओर से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन की ओर से अमल में लाई जाएगी। लोग अपनी पूंजी निवेश करने से पहले कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed