{"_id":"5fe778ad8ebc3e3b661d03a3","slug":"district-s-uvi-stan-threatens-health-department-increases-vigilance-rohtakcity-news-rtk5881304179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के यूवीआई स्टैन का खतरा मंडराया, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के यूवीआई स्टैन का खतरा मंडराया, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
District's UVI stan threatens, Health Department increases vigilance
फ्लैग- जिले में कोरोना के यूवीआई स्टैन का खतरा मंडराया, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
हैडिंग- जिले में विदेश से आए 24 लोगों पर कड़ी नजर, तीन के ठिकाने तलाश रहा विभाग
-नोवेल कोरोना वायरस से अधिक खतरनाक है यूवीआई स्टैन का खतरा
संजय कुमार
रोहतक। नोवेल कोरोना वायरस से अधिक इस समय स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के यूवीआई स्टैन से खतरा है। जिले में यूके, नीदरलैंड, यूएस, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका, बंगलादेश से आए 24 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर है। विभाग 21 तक पहुंच चुका है तीन के ठिकानों की तलाश की जा रही है। जो लोग संपर्क में आ गए हैं उन्हें उनके घर में आइसोलेट किया जा चुका है। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों में एक दिल्ली, एक बहादुरगढ़ व एक उत्तर प्रदेेश जा चुका है। विभाग का इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजबीर सभ्भरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम विदेश से आने वाले यात्रियों पर नजर रखे हुए है। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आते ही इनकी सूचना जिला प्रशासन के माध्यम से मिल जाती है। विभाग की ओर से शनिवार को तीन यात्रियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए गए हैं और इससे पहले 13 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिस भी यात्री की जिले में आने की सूचना मिलती है, उसकी जांच करना वहां के एसएमओ की जिम्मेदारी है। अधिकारी ने बताया कि जब तक यात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती, तब तक वह बाहर नहीं घूम सकते। यात्रियों की पहले एयरपोर्ट पर जांच हो रही है, इसके बाद लोकल प्रशासन को सूचना भेज दी जाती है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग इन यात्रियों पर नजर रखता है। डॉ. राजबीर ने बताया कि पहले आरटी पीसीआर सैंपल जांच किए जा रहे हैं। यदि इनमें कोई संक्रमित मिलता है तो स्टैन जांच के लिए पूना प्रयोगशाला में सैंपल भेजा जाएगा।
---
इन यात्रियों तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग
लिंग उम्र पता आने की तिथि देश से आए
एम 26 भालोठ 30 नवंबर नीदरलैंड
एम 46 सेक्टर चार 12 दिसंबर यूएस
एम 24 सेक्टर तीन 14 दिसंबर आयरलैंड
एम 23 सेक्टर तीन 14 दिसंबर आयरलैंड
एफ 25 बसाना 07 दिसंबर यूके
एम 29 बसाना 07 दिसंबर यूके
एम 45 तिलक नगर 09 दिसंबर यूके
एम 35 हनुमान कॉलोनी 05 दिसंबर यूके
एम 42 रोहतक 10 दिसंबर यूएस
एफ 20 डीएलएफ 11 दिसंबर यूके
एफ 18 डीएलएफ 11 दिसंबर यूके
एफ 55 भगत सिंह कॉलोनी 14 दिसंबर यूके
एम 42 सेक्टर 36 ए 17 दिसंबर यूके
एम 22 वसंतपुर 19 दिसंबर यूके
एम 28 जनता कॉलोनी 21 दिसंबर यूके
एफ 56 जनता कॉलोनी 21 दिसंबर यूके
एम 29 बसाना 06 दिसंबर यूके
एम 27 सेेक्टर तीन 12 दिसंबर साउथ अफ्रीका
एम 35 सांपला 03 दिसंबर बंगलादेश
यह अभी तक नहीं मिले
एम 41 सेक्टर तीन 06 दिसंबर यूके
एम 53 जनता कॉलोनी 08 दिसंबर इटली
एम 28 शीला बाईपास 17 दिसंबर बंगलादेश
एफ 15 डीएलएफ 21 दिसंबर यूके
-----
सावधानी बरतना जरूरी
विदेश से आने वाले किस किस से मिले हैं यह भी तलाशा जा रहा है। इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
---
कोरोना के सक्रिय मरीज लगातार घट रहे
जिले में कोरोना से राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही थी। सिर्फ 183 सक्रिय मरीज जिले में बचे थे। इसके साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ा है। अधिकारियों को उम्मीद है इससे नए साल में राहत मिलेगी।
---
विदेश से आने वाले यात्रियों की जैसे ही प्रशासन से सूचना मिलती है उनको जांच कर होम आइसोलेट किया जा रहा है। सभी की रोजाना स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है। हम समस्या से निपटने को तैयार हैं।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
---
कोरोना वायरस की तरह यूवीआई स्टैन भी खतरनाक है। इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर की जरूरत है। जो बाहर से आ रहे हैँ वह घर पर अपना आइसोलेशन समय पूरा करें।
- डॉ. ध्रूव चौधरी, प्रदेश प्रमुख कोविड 19 के नोडल अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक