{"_id":"6629bc0a4e3576727b090fdd","slug":"district-residents-are-being-motivated-to-vote-rohtak-news-c-17-roh1020-409098-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिलावासियों को मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिलावासियों को मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त व स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह की देखरेख में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
उपायुक्त अजय कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की स्वीप गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की प्राप्ति में जागरूकता गतिविधियां काफी मददगार होगी।
उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ जिला में स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निरंकारी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाई गई। इसी प्रकार शिक्षा विभाग और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न खंडों में मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से खिड़वाली गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मकड़ौली कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्थानीय गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन बैठक के माध्यम से मतदाता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त व स्वीप की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से ही स्वीप अभियान के तहत जिला में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।