फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District one step away in winning the war with Corona, one infected case

कोरोना से जंग जीतने में जिला एक कदम दूर, संक्रमित केस एक

Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
District one step away in winning the war with Corona, one infected case
जिला महामारी मुक्त होने की ओर अग्रसर है। कोरोना से जंग जीतने में जिला महज एक कदम दूर है। इसकी वजह संक्रमित केसों की संख्या एक पहुंचना है। यह मरीज भी घर में एकांतवास में उपचाराधीन है। जिले में महामारी की संक्रमण दर 5.11 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। यह वायरस अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। इमारत के भीतर या बाहर सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथों को बार-बार धोयें। हाथ धोने के लिए साबुन पानी या सेनिटाइजर इस्तेमाल करें। खांसी या छींक आने पर अपनी नाक व मुंह को कोहनी या रुमाल से ढंक लें। अस्वस्थ महसूस करने पर घर में ही रहें। बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर के पास जाएं। मास्क सही फिटिंग वाला हो। इससे वायरस को दूसरों तक पहुंचने या फैलने से रोकना संभव है।
विज्ञापन

54000 वैक्सीन डोज से टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार
कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान को अब और रफ्तार मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 54 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। मुख्यालय से 50 हजार डोज कोविशील्ड विभाग के पास पहुंचने से वैक्सीन भंडार पर्याप्त हो गया है। इसके अलावा चार हजार कोवैक्सीन की डोज भी उपलब्ध है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 625665 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 25388 डोज व फ्रंटलाइन वर्कर को 16613 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग में 291581 डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 151723 डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 140360 लोगाें को वैक्सीन दी जा चुकी है। सोमवार को कोविशील्ड की 5236 व कोवैक्सीन की 887 डोज लगाई गई। मुख्यालय से 50 हजार कोविशील्ड की डोज और मिल गई है। इससे टीकाकरण अभियान और तेज होगा। विभाग विशेष शिविरों का आयोजन कर सभी को टीके लगाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 814 सैंपल जांच के लिए भेजे। जबकि 517 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

आज यहां लगेंगे टीकाकरण शिविर
टीकाकरण के लिए सात सितंबर को भी शिविर लगाए जाएंगे। इसमें जैनजति झज्जर रोड, जैन स्थानक, सतिभाई साईंदास, बीपी जैन, एमडीयू व जेआर किसान कॉलेज को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इन क्षेत्रों के आसपास के लोग शिविर में पहुंचकर महामारी से बचाव का टीका लगवाएं। इसके लिए अपना आधार कार्ड साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed