{"_id":"6825089e342881cda5091335","slug":"district-cricket-under-19-and-16-trials-on-19th-and-20th-rohtak-news-c-17-roh1020-653345-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिला क्रिकेट अंडर-19 व 16 का ट्रायल 19 और 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिला क्रिकेट अंडर-19 व 16 का ट्रायल 19 और 20 को
Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक जिला क्रिकेट एसोसिएशन वर्ष 2025-26 के लिए अपनी अंडर-19 और अंडर-16 क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित करेगा। एसोसिएशन के अवैतनिक अध्यक्ष बाल कृष्ण आहुजा ने बताया कि यह चयन हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन भिवानी की ओर से आयोजित की जाने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 वर्ग (लड़कों) के लिए ट्रायल 19 मई व अंडर-16 वर्ग (लड़कों) के लिए ट्रायल 20 मई 2025 को सुबह 7 बजे होगा। दोनों वर्गों के लिए ट्रायल का स्थान चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर-19 टीम के लिए खिलाड़ी का जन्म 01 सितंबर 2006 या उसके बाद होना चाहिए।
वहीं, अंडर-16 टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01 सितंबर 2009 और 31 अगस्त 2011 के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वे खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं, जो स्थायी रूप से रोहतक जिले में रह रहे हों, जिनका जन्म स्थान रोहतक हो या जो पिछले दो वर्षों से रोहतक में शिक्षा ग्रहण कर रहे हों। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र और उसकी एक प्रति, पिछले व इस वर्ष का स्कूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो व क्रिकेट किट के साथ सफेद कपड़ों में उपस्थित होना होगा।