फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Council commotion: Councilor Dheeraj Malik granted bail by SDM court

जिला परिषद हंगामा : पार्षद धीरज मलिक को एसडीएम कोर्ट से दी जमानत

Thu, 19 Mar 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
District Council commotion: Councilor Dheeraj Malik granted bail by SDM court
रोहतक। जिला परिषद की बैठक में हंगामे के मामले में एसडीएम कोर्ट ने दो दिन पहले पेश हुए जिला परिषद के वार्ड 8 के पार्षद धीरज मलिक को जमानत दे दी है। दूसरी तरफ जिप के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा का कहना है कि वे भी जल्दी जमानत के लिए अर्जी लगाएंगे। आर्य नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला विकास भवन के सभागार में 12 मार्च को जिला परिषद की विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में हंगामा हो गया था। बैठक के बाद वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा पार्षद धीरज मलिक के पीछे लाठी लेकर दौड़े थे। अगले दिन चार-पांच युवक अनिल हुड्डा से कार्यालय में मारपीट करके भाग गए थे। एडीसी नरेंद्र सिंह ने आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में अर्जी दी थी कि दोनों पक्षों को एक साल के लिए लड़ाई-झगड़ा न करने के लिए पाबंद किया जाए। एसडीएम ने 16 मार्च को दोनों पक्षों को नोटिस देकर अदालत में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पार्षद धीरज मलिक ने एसडीएम कोर्ट में पेश होकर जमानत ले ली है। अनिल हुड्डा के कोर्ट में पेश होने की सूचना नहीं है। -एसआई विजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर

...
एडीएम कोर्ट में पेश होकर जमानत ले ली है। साथ ही बुधवार को कार्यालय में गया था। बैठक में अपनी आवाज उठाने का हक है। -धीरज मलिक, वार्ड 8 पार्षद जिला परिषद
...
अभी मैं बाहर हूं। एसडीएम कोर्ट में पेश होकर जमानत के लिए अर्जी दूंगा। इससे ज्यादा कुछ नहीं करना चाहता हूं। -अनिल हुड्डा, वाइस चेयरमैन, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article